फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   bani news, cricket match news, tournament starts news

Kathua News: राजपूताना रॉयल्स और ब्रदर इलेवन द्रम्मण के बीच हुआ उद्घाटन मैच

Sat, 19 Jul 2025 01:26 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sat, 19 Jul 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
bani news, cricket match news, tournament starts news
बनी में क्रिकेट प्रतियोगिता की हुई शुरुआत। संवाद
भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी स्पोर्ट्स क्लब ने बनी में शुरू करवाया टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट
विज्ञापन

बनी। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी स्पोर्ट्स क्लब बनी की ओर से टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत की गई। इस टूर्नामेंट का उद्घाटन गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज बनी के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. मनोहर लाल ने किया।
उद्घाटन मैच राजपूताना रॉयल्स और ब्रदर इलेवन द्रम्मण के बीच खेला गया। ब्रदर इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 60 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए राजपूताना रॉयल्स ने केवल 4 ओवर में मैच अपने नाम किया। मैच के हीरो रहे इश्यू बलोरिया ने मात्र 12 गेंदों में 38 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन

दूसरा मुकाबला मन्हास इलेवन और शाहरा इलेवन के बीच खेला गया। टॉस जीतकर मन्हास इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 105 रन बनाए। जवाब में शाहरा इलेवन की टीम 10 ओवर में 102 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डॉ. मनोहर लाल ने कहा कि बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। दुर्भाग्यवश बनी क्षेत्र में खेल के लिए पर्याप्त मैदान नहीं हैं। सिर्फ एकमात्र गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज बनी में ग्राउंड उपलब्ध है। इस अवसर पर जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी के बनी-बसोहली जिला अध्यक्ष मदन लाल, स्थानीय गणमान्य व्यक्ति और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed