फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Bani Badharwah Route Closed due to Landslide

Kathua News: भूस्खलन के कारण बनी-भद्रवाह मार्ग हुआ बंद, आवाजाही प्रभावित

विज्ञापन
Bani Badharwah Route Closed due to Landslide
बनी भद्रवाह मार्ग पर गिरी प​स्सियों को हटाने में जुटी मशीनरी
कठुआ। बनी-भद्रवाह मार्ग के विस्तारीकरण कार्य के बीच वीरवार शाम पस्सियां गिरने से यातायात अवरुद्ध हो गया। बड़े-बड़े पत्थर खिसककर निर्माणाधीन सड़क के बीचोंबीच आ गिरे। सुबह बीआरओ की टीम ने यातायात को बहाल करने के लिए मशीनों को काम पर लगाया।
विज्ञापन

लगभग सुबह नौ बजे दोनों ओर से वाहनों को आने-जाने की अनुमति दे दी गई। दरअसल बनी और भद्रवाह सड़क निर्माण में सरथल से कुछ किलोमीटर पीछे चूंडा के पास सड़क विस्तारीकरण का काम चल रहा है। यहां पहाड़ों की कटाई के बीच बड़े-बड़े पत्थर सड़क पर आकर गिर रहे हैं। दिन में भी बीआरओ की टीम की ओर से पहाड़ों से खिसक रही पस्सियों को हटाकर यातायात को बहाल कर दिया गया। इस क्षेत्र में धमाकों की मदद से पहाड़ों की कटाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed