{"_id":"6133c7038ebc3ebeb708abf7","slug":"azadi-ka-amrit-mahotsav-kathua-news-jmu242959185","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौड़ लगाकर स्वतंत्रता सेनानियों को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौड़ लगाकर स्वतंत्रता सेनानियों को किया याद
विज्ञापन
कठुआ। जिला में जारी आजादी का अमृत महोत्सव के तहत विभिन्न स्थानों पर फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में छात्रों व अन्य लोगों में शामिल होकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि देते हुए भारत को स्वस्थ बनाने के लिए संकल्प लिया।
शहर के मॉडल हाई सेकेंडरी स्कूल में आयोजित फिट इंडिया रन को स्कूल के प्रधानाचार्य संजीव वैद्य रवाना किया। स्कूल के एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर रविंद्र कुमार द्वारा आयोजित रन 50 के करीब एनसीसी कैडेटों ने हिस्सा लेकर शहर के स्टेडियम रोड पर 2 किलोमीटर की दौड़ लगाते हुए आम लोगों को स्वस्थ रहने का संदेश दिया।
इस मौके पर स्कूल परिसर में प्रधानाचार्य ने कैैडेटों और स्कूल स्टाफ के साथ मिलकर पौधरोपण अभियान चलाया। जिसमें दर्जनों फलदार पौधे स्कूल परिसर में लगाए गए। कार्यक्रम में स्कूल के केयरटेकर ऑफिसर विकास मल्पोत्रा, जगदीश राज, सुनील सिंह जसरोटिया, ओंकार सिंह भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
राजकीय डिग्री कॉलेज मूवी फिट इंडिया मूवमेंट के तहत 5 किलोमीटर की दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें कॉलेज की एनसीसी कैडेटों के अलावा एनएसएस इकाई के सदस्यों हिस्सा लेकर कॉलेज परिसर से शहीदी चौक, कैप्टन सुनील चौधरी चौक, ड्रीमलैंड पार्क, शहीद भगत सिंह पार्क से होते हुए डीसी कार्यालय परिसर तक की दौड़ लगाई। इस दौरान प्रतिभागियों द्वारा भारत माता का जयघोष करते हुए लोगों को अपने शरीर को स्वस्थ रहने का संदेश दिया।
कालेज के प्रधानाचार्य प्रोफेसर आसाराम ने इस मौके पर प्रतिभागी छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हमें अपने देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद रखते हुए अपने खुद के स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है। ताकि हम आने वाले समय में देश के उपयोगी नागरिक बन सकें। इस मौके पर कालेज के उप प्रधानाचार्य प्रो. जसविंदर सिंह, प्रो. राकेश सिंह जसरोटिया प्रो. शिवकुमार शर्मा डॉ कैलाश शर्मा, डॉ. सुमित दुबे, डॉ सूर्य प्रताप सिंह, प्रो. मनमोहन सिंह आदि उपस्थित रहे।
इसी कड़ी में बनी में भी भारत स्पोर्ट्स क्लब द्वारा 2 किलोमीटर की दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें करीब 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर लोगों को सामाजिक बुराइयों के साथ-साथ राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा बनाए रखने का संदेश दिया। इस मौके पर एसडीएम बनी जोगिंदर सिंह जसरोटिया, जिला विकास परिषद सदस्य रीता ठाकुर, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ राधाकृष्णन, डॉ रामेश्वर सिंह व कई अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
एसडीएम ने कहा कि इस तरह के प्रयास हमारी आने वाली पीढ़ी को देश के प्रति जिम्मेदार बनाएंगे। क्लब के प्रधान हाफिज कुरैशी ने कहा कि आने वाले दिनों में उनका क्लब जिला स्तर की साइकिल रेस का आयोजन करवाएगा। ताकि बनी के पर्यटन को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए आने वाले दिनों में लड़कियों की एक शॉर्ट रेस के अलावा खो-खो जैसे कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।