फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Azadi ka amrit mahotsav

इंडिया फ्रीडम रन सैकड़ों ने लगाई दौड़

विज्ञापन
Azadi ka amrit mahotsav
हरी झंडी दिखा कर दौड़ शुरू करवात अधिकारी। - संवाद। - फोटो : KATHUA
कठुआ। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत जिले में विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन का क्रम जारी है। शुक्रवार को जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग ने इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन किया। इसमें कठुआ जोन के सैकड़ों विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने भाग लेकर राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

शहर की पीडब्ल्यूडी कॉलोनी से शुरू होने वाली इस दौड़ का शुभारंभ उपायुक्त राहुल यादव ने झंडी दिखाकर किया। करीब दो किलोमीटर की इस दौड़ में शामिल विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने भारत माता का जयघोष करते हुए गुज्जर हॉस्टल, मुखर्जी चौक, जराई चौक, पारलीवंड, शहीदी चौक से होते हुए वापस पीडब्ल्यूडी कॉलोनी तक दौड़े।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों से आने वाली पीढ़ी को राष्ट्र के प्रति समर्पित बनाने के साथ-साथ उनके उत्तम स्वास्थ्य के मार्ग को भी प्रशस्त कर रहे हैं। वहीं, विभाग के प्रसार प्रभारी मास्टर मोहन लाल डब्ब ने कहा कि देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर फिट का डोज, आधा घंटा रोज नारे के साथ इस तरह की गतिविधियां शुरू की गई हैं। इसमें लोगों को विभिन्न खेल गतिविधियों के साथ-साथ व्यायाम की ओर मोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed