{"_id":"61156fbb8ebc3e62c00aeac0","slug":"azadi-ka-amrit-mahotsav-kathua-news-jmu241460451","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत चला स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत चला स्वच्छता अभियान
विज्ञापन
बसोहली। राजकीय डिग्री कॉलेज में एनएसएस और एनसीसी इकाइयों ने आजादी का अमृत महोत्सव और स्वच्छता पखवाड़ा के तहत स्वच्छता अभियान चलाया। कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज की प्राचार्य डॉ. निधि कोतवाल के संरक्षण हुआ। इसकी देखरेख एनओ डॉ. पपिंदर कुमार और डॉ. शिव कुमार ने की।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. निधि कोतवाल ने कहा कि स्वच्छता की शिक्षा और जागरूकता कोरोना काल में अधिक आवश्यक है। इस संक्रामक से लड़ने के लिए हाथों की स्वच्छता और अन्य स्वच्छता उपाय बुनियादी और एकमात्र उपकरण हैं। उन्होंने छात्राओं से कॉलेज और आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने की भी अपील की।
इस मौके पर डॉ. शिवकुमार ने विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए प्लास्टिक के एकल उपयोग के दुष्परिणामों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी, और इसका कम से कम उपयोग करने की अपील की। डॉ. पपिंदर कुमार ने विद्यार्थियों को खाद तैयार करने के लिए जैविक कचरे का उपयोग करने की सलाह दी। विद्यार्थियों और कर्मियों ने समुदाय और राष्ट्र की बेहतरी के लिए स्वच्छता और इसके संबंध में प्रतिबद्धता की भावना पैदा करना और व्यवहार में बदलाव लाने का संकल्प लिया।