{"_id":"67ae48c0e4c97c379a046217","slug":"awareness-programme-organised-in-women-college-kathua-news-c-201-1-knt1009-117380-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: इंटरनेट उपयोग में साइबर खतरों से बचाव के लिए किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: इंटरनेट उपयोग में साइबर खतरों से बचाव के लिए किया जागरूक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। राजकीय महिला डिग्री कॉलेज की ओर से सुरक्षित इंटरनेट दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों को बढ़ते साइबर खतरों में सुरक्षित ऑनलाइन प्रथाओं, साइबर स्वच्छता और जिम्मेदार इंटरनेट उपयोग को लेकर शिक्षित किया गया।
कार्यशाला में कंप्यूटर एप्लीकेशन के विभागाध्यक्ष सचिन जीत सिंह ने फिशिंग हमलों, नकली एप्लिकेशन, निवेश धोखाधड़ी और दो-कारक प्रमाणीकरण के साथ मजबूत पासवर्ड सुरक्षा के महत्व पर विद्यार्थियों को विस्तार से जागरूक किया। वहीं, साइबर जागरूकता नोडल अधिकारी प्रो. सुरभि गुप्ता ने उदाहरणों और केस स्टडी के आधार पर जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार, ऑनलाइन धोखाधड़ी की रोकथाम, सुरक्षित ब्राउजिंग तकनीक और सोशल मीडिया सुरक्षा पर जोर दिया।
कार्यशाला का आयोजन प्रभारी प्रधानाचार्य प्रो. सीमा जॉली के मार्गदर्शन में और डॉ. इंद्रजीत कौर, डॉ. रचना देवी और प्रो. रोमिका बेसिन की देखरेख में किया गया।