{"_id":"67c0bc2026c1c9e769001320","slug":"awareness-programme-organised-in-gldm-college-kathua-news-c-201-1-knt1002-117824-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: छात्रों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने व नवाचार में ज्ञान उपयोग करने को किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: छात्रों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने व नवाचार में ज्ञान उपयोग करने को किया प्रेरित
विज्ञापन
- जीएलडीएम डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दो दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
हीरानगर। गिरधारी लाल डोगरा मेमोरियल (जीएलडीएम) डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जीएलडीएम डिग्री कॉलेज और श्री पंडित प्रेमनाथ डोगरा (एसपीपीडी) सांबा ने संयुक्त तौर पर करवाया गया।
दो दिवसीय यह कार्यक्रम जेके साइंस टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन, काउंसिल विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सहयोग से आयोजित किया गया। इसकी शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. प्रज्ञा खन्ना विशेष तौर पर मौजूद रहीं। वक्ताओं ने छात्रों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने और नवाचार के क्षेत्र में अपने ज्ञान का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
डॉ. ट्विंकल सूरी ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की थीम वैज्ञानिक दृष्टिकोण और नवाचार को बढ़ावा देना पर चर्चा की और छात्रों को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में बुनियादी कौशल विकसित करने की सलाह दी। मुख्य अतिथि ने विज्ञान और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विज्ञान हमारे वर्तमान और भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।