{"_id":"67b2440af620732417016e1a","slug":"auto-drivers-jam-the-road-kathua-news-c-201-1-knt1006-117457-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: ई-रिक्शा चालकों ने लगाया जाम, माथा टेकने पहुंचे श्रद्धालु हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: ई-रिक्शा चालकों ने लगाया जाम, माथा टेकने पहुंचे श्रद्धालु हुए परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। कस्बे के तहसील कार्यालय के बाहर रविवार को दो घंटे के लिए जाम की स्थिति रही जिस कारण माता सुकराला देवी के दर्शन करने पहुंचे अलग-अलग इलाकों के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
दरअसल रविवार की सुबह मिनी बस चालक और ई-रिक्शा चालकों के बीच विवाद हो गया। मामला इस कदर बढ़ गया कि ई-रिक्शा चालकों ने अपने ई-रिक्शा तहसील कार्यालय के बाहर लगाकर सड़क को अवरुद्ध कर दिया। लगभग दो घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। सबसे अधिक परेशानी महामाई सुकराला के दर्शनों की अभिलाषा से इलाके में पहुंचे लोगों को करना पड़ा। प्रशासनिक अधिकारियों ने ई-रिक्शा चालकों को समझाया और सड़क पर यातायात को बहाल करवाया गया।