फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Attempt of Bank Loot, Two Arrested

Kathua News: बैंक लूटने का प्रयास, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
Attempt of Bank Loot, Two Arrested
बैंक लूट मामले में पुलिस की ओर से पकड़े गए आरोपी
-ट्रक चालक और सहचालक ने लूट की बनाई योजना
विज्ञापन

.... हीरानगर से गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिले में अपराध की बढ़ती घटनाओं के बीच पुलिस ने जम्मू-कश्मीर बैंक की हटली मोड़ शाखा से कैश लूट का प्रयास विफल कर दिया। मामले में एक ट्रक के चालक और सहचालक को कूटा से गिरफ्तार किया गया है जो पुलिस टीम के पहुंचते ही मौके से भाग निकले थे। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
हटली चौकी से मात्र सौ मीटर की दूरी पर हाईवे किनारे जम्मू-कश्मीर बैंक की हटली मोड़ ब्रांच के भीतर से आवाजें आने की सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। गार्ड को साथ लेकर जैसे ही टीम बैंक परिसर में दाखिल हुई दो लोग मौके से फरार हो गए। मामला मंगलवार की रात लगभग डेढ़ बजे का बताया जा रहा है। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि लुटेरे बैंक की दीवार तोड़कर भीतर जा घुसे थे। उन्होंने बैंक की चेस्ट तक पहुंच बना ली थी। हालांकि इससे पहले की वे सेफ पर हाथ साफ करते, पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

पुलिस ने चेस्ट को तोड़ने के लिए इस्तेमाल की एक रॉड को भी मौके से बरामद किया है। दोनों की मंशा महाशिवरात्रि की छुट्टी को देखते हुए बैंक में रखे कैश पर हाथ साफ करने की थी। पुलिस को शक है कि दोनों ने बड़े आराम से इस लूट को अंजाम देने की योजना बनाई और छुट्टी से पहले के दिन को इसी वजह से चुना चूंकि सुबह कर्मचारी बैंक में नहीं आने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हटली चौकी प्रभारी शुभम महाजन ने बताया कि मौके से भागे युवकों की तलाश शुरू की गई तो उनके ट्रक में भागने की जानकारी सामने आई। इसके बाद उनका पीछा किया गया और मोबाइल नंबर ट्रेस करते हुए उन्हें हीरानगर के कूटा से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान अंकुश शर्मा निवासी दरसू, उधमपुर और सुनील सिंह निवासी हटली कठुआ के रूप में हुई है। इस संबंध में बीएनएस की धारा 324(4) , 331(4), 305, 62 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।


..........
कब कब हुए लूट के प्रयास और वारदातें

.... गुड़ा मुंडिया में सुनार की दुकान पर वर्ष 2022 में नकाबपोशों ने हथियारों के दम पर की लूट

.... 18 मई 2023 को एसडीपीओ बॉर्डर के कार्यालय के नजदीक टाइल शोरूम में हथियारबंद लुटेरों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था

.... 27 जनवरी 2025 को नकाबपोश लुटेरों ने राजबाग थाना क्षेत्र के नजदीक तेजधार हथियारों के दम पर एक घर में लूट को अंजाम दिया था

.... 30 जनवरी को छन्न अरोड़ियां में नकाबपोशों ने एसबीआई के एटीएम में लूट का किया प्रयास
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed