फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Athletic Club Kathua honored Abrar

एथलेटिक क्लब कठुआ ने अबरार को किया सम्मनित

विज्ञापन
Athletic Club Kathua honored Abrar
एथलीट अबरार चौधरी को सम्मानित करते एथलीट क्लब कठुआ के सदस्य। संवाद - फोटो : KATHUA
कठुआ। नई दिल्ली में आयोजित तीसरी राष्ट्रीय ओपन चार सौ मीटर दौड़ चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले अबरार चौधरी को एथलेटिक क्लब कठुआ की ओर से सम्मानित किया गया है। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान क्लब के सदस्यों ने कहा कि पहली बार ओपन चार सौ मीटर दौड़ नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जम्मू कश्मीर की एथलीट ने जीता है।
विज्ञापन

इस मौके पर कठुआ एथलेटिक क्लब के अध्यक्ष रवि के जस्सल ने कहा कि यह जम्मू-कश्मीर के सभी एथलीटों के लिए महान क्षण है। इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित एसीआर संदीप सियोनत्रा ने भी अबरार चौधरी को उनकी जीत के लिए बधाई देते हुए कहा कि उनकी इस जीत से जम्मू कश्मीर के अन्य युवा एथलीट भी प्रेरित होंगे। वहीं अबरार चौधरी ने भी क्लब की ओर से सम्मान किए जाने पर आभार जताते हुए कहा कि वह लोगों के विश्वास को और ज्यादा मजबूत बनाने के साथ जम्मू कश्मीर का नाम और आगे बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। कार्यक्रम में क्लब के सचिव विवेक शर्मा, युवा एवं सेवा विभाग के पंकज सपोलिया, बरवाल एथलेटिक क्लब के अध्यक्ष रंजीत सिंह पठानिया, केवल कृष्ण और एथलेटिक क्लब कठुआ के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed