फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   At the beginning of the tourist season, tourists will get various facilities at one place.

Kathua News: पर्यटन सीजन की शुरुआत में पर्यटकों को एक ही जगह मिलेंगी विभिन्न सहूलियत

विज्ञापन
At the beginning of the tourist season, tourists will get various facilities at one place.
करलूप, झज्जरकोटली और कांजीकुंड में शुरू हुए वे साइड एमिनिटी, हाईवे किनारे सुविधाएं बढ़ीं
विज्ञापन

रेस्त्रां, ट्रक चालकों के लिए ढ़ाबे, पेट्रोल पंप, पार्किंग, साफ सुथरे शौचालय आदि का है प्रावधान

दिल्ली-अमृतसर-कटड़ा एक्सप्रेस वे के लिए भी तेजी से जारी है प्रक्रिया

साहिल खजूरिया

कठुआ। जम्मू से श्रीनगर की यात्रा में देशभर से आने वाले पर्यटकों और ट्रक चालकों को अब आधुनिक सुविधाएं एक ही जगह पर उपलब्ध होने लगी हैं। प्रदेश में नेशनल हाईवे के किनारे तीन वे साइड एमिनिटी बनकर तैयार हो गए हैं। दिल्ली अमृतसर-कटड़ा एक्सप्रेस वे पर पांच और वे साइड एमिनिटी पर भी एक साल के भीतर काम शुरू हो जाएगा।
प्रदेश में नेशनल हाईवे पर वे साइड एमिनिटी को राष्ट्रीय राजमार्ग रसद प्रबंधन लिमिटेड की ओर से विकसित किया जा रहा है। कश्मीर घाटी के प्रवेश द्वार काजीकुंड में फूड चेन रेस्त्रां से लेकर, टॉयलेट ब्लॉक और पार्किंग की सुविधा अब एक ही जगह मिलनी शुरू हो गई है। वहीं, झज्जकोटली में एक दुकान और पेट्रोल पंप को सक्रिय कर दिया गया है। मढ़ के पास करलूप में हाईवे पर बाईं ओर ट्रक चालकों के लिए आधुनिक ढाबा और दाईं ओर पेट्रोल पंप भी तैयार है लेकिन यह सुविधाएं यहीं तक सीमित नहीं हैं।
विज्ञापन

आने वाले दिनों में इनमें नामी फूड चेन के रेस्त्रां, ई चार्जिंग स्टेशन, साफ-सुथरे वॉशरूम, वाहनों के लिए रिपेयर स्पेयर की सुविधा, बच्चों के खेलने की सुविधाएं, ट्रक चालकों के लिए ठहरने की व्यवस्था आदि भी देखने को मिलेंगी। करलूप में भी ऐसी सुविधा विकसित हो रही है, जहां ट्रक चालकों के लिए ट्रकों की पार्किंग, ठहरने के प्रबंध के साथ-साथ ढाबा और ऐसे सुविधा मिलेगी, जहां वे खुद अपना खाना भी तैयार कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढलवास के गनूटा और चंद्रकोट के पास भी वे साइड एमिनिटी तैयार किए जा रहे हैं, जो आने वाले दिनों में पर्यटकों और यात्रियों की इस हाईवे पर सहूलियत को बढ़ाएंगे। उधर, जम्मू से श्रीनगर तक हाईवे पर ही नहीं, इन वे साइड एमिनिटी का फायदा आने वाले समय में दिल्ली-अमृतसर-कटड़ा एक्सप्रेस वे पर भी लिया जा सकेगा। कठुआ के पास भागथली क्षेत्र में आईओसीएल की ओर से एक्सप्रेस वे के दोनों ओर चार-चार हेक्टेयर में वे साइड एमिनिटी तैयार किए जाएंगे।
एयरपोर्ट की तरह ही यह वे साइड एमिनिटी आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे। फिलहाल इनकी इंट्री और एग्जिट का काम किया जाना बाकी है। इसी तरह से हीरानगर और सांबा के पास एक-एक और शेष रूट पर एक ओर वे साइड एमिनिटी प्रस्तावित है। इन तीन लोकेशन के लिए फिलहाल प्रक्रिया निविदा चरण में है।


वर्जन



हाईवे किनारे काजीकुंड, झज्जकोटली और करलूप में वे साइड एमिनिटी तैयार हो गए हैं। यह देशभर से आने वाले पर्यटकों, यात्रियों और हाईवे पर सफर करने वाले वाहन चालकों की सहूलियत को बढ़ाएंगे। - आरएस यादव, क्षेत्रीय अधिकारी, नेशनल हाईवे प्राधिकरण, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed