फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Arrangements are not in busy areas in the city, not a single Hydrant

व्यस्त इलाकों में नहीं हैं इंतजाम, शहर में एक भी हाईड्रेंट नहीं

Fri, 31 Oct 2014 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ Updated Fri, 31 Oct 2014 01:45 AM IST
विज्ञापन
Arrangements are not in busy areas in the city, not a single Hydrant

शहर के व्यस्त इलाकों में आग से निपटने की तैयारी आधी-अधूरी है। मुख्य बाजार और उससे सटे इलाकों में तो हालात और भी संवेदनशील हैं।

विज्ञापन


तंगहाल गलियों के बीच एक दूसरे से सटी दुकानें और आवासीय इलाकों में यदि आग लगने की दुर्घटना हो तो उससे निपटने के लिए सरकारी मशीनरी असहाय है। दरअसल इसकी वजह शहर में हाईड्रेंट सुविधा का नहीं होना है।

शहरी इलाकों में अनिवार्य रूप से ऐसे इलाकों का चयन किया जाता है जहां पर फायर टेंडर का पहुंच पाना मुमकिन न हो। इन इलाकों में तेज प्रेशर के साथ पानी उपलब्ध करवाने के लिए हाईड्रेंट बनाए जाते हैं।
विज्ञापन


फायर एंड इमरजेंसी विभाग पानी के लिए इन्हीं हाईड्रेंट पर निर्भर होता है। हैरत की बात है कि कठुआ शहर के व्यस्त और व्यापारिक केंद्रों वाले इलाकों में एक भी हाईड्रेंट चलने की स्थिति में उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में यदि आग लगने की दुर्घटना होती है तो भीतरी इलाकों तक फायर टेंडर का पहुंच पाना मुमकिन नहीं होता। नतीजतन आग बुझाने के लिए लोग अपने स्तर पर ही कुछ करने को मजबूर होते हैं।


फायर एंड इमरजेंसी विभाग के सांबा कठुआ सहायक निदेशक जमीत सिंह भाऊ के अनुसार कठुआ शहर का बाजार संकरा और बेहद लंबा है।

सैकड़ों की संख्या में व्यापारिक प्रतिष्ठान और दुकानें हैं लेकिन हाईड्रेंट की सुविधा कहीं पर भी उपलब्ध नहीं है। यदि आग लगने की दुर्घटना होती है तो विभाग को फायर टेंडर के आगे पाइप लगाकर पानी पहुंचाने का ही विकल्प मौजूद है।

उन्होंने कहा कि पाइप से पानी को सीमित दूरी तक ही प्रेशर के साथ पहुंचाया जा सकता है जबकि कठुआ के मुख्य बाजार में अधिकतर स्थानों में विभाग भी असहाय है।

उन्होंने बताया कि हाईड्रेंट एक ऐसा प्वाइंट होता है जहां पर चौबीसो घंटे तेज प्रेशर के साथ पानी उपलब्ध रहता है। इस बाबत नए सिरे से मांग उठाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed