फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Army soldiers celebrated Diwali in Bani

Kathua News: बनी में सेना के जवानों ने मनाई दिवाली

विज्ञापन
Army soldiers celebrated Diwali in Bani
पहाड़ी क्षेत्र बनी में तैनात भारतीय सेना के जवानों ने देशभक्ति, एकता और भाईचारे के माहौल में दीपावली का पर्व धूमधाम और सादगी के साथ मनाया। सभी जवानों ने दिवाली पर एक-दूसरे को शुभकामनाएं देकर मिठाइयां बांटी। इस दौरान सेना के अधिकारियों ने कहा कि सेना का हर जवान अपने परिवार से दूर रहते हुए भी देश की सुरक्षा के लिए हर पर्व सीमा पर मनाता है। हमारे लिए यह गर्व की बात है कि हम मातृभूमि की रक्षा करते हुए दीपों का यह त्योहार मना रहे हैं। इस दौरान सेना के जवान पंजाबी गानों पर थिरकते हुए भी दिखाई दिए। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद यह पहली दिवाली है, जिसमें जवान एक अलग ही रंग में दिखाई पड़े। घरों से कोसों दूर पहाड़ी इलाके में तैनात जवानों का इस तरह से मिलजुल कर दिवाली मनाना न केवल एकता और भाईचारे को दर्शाता है, बल्कि कठिन परिस्थितियों में देश के लिए मर मिटने के जज्बे को प्रदर्शित करता है। इस मौके पर कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने भी सैनिकों के साथ मिलकर पर्व को मनाया और सैनिकों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed