{"_id":"623e0b025bff767ed4343a8b","slug":"army-kathua-news-jmu2564031192","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूतपूर्व सैनिकों और युवाओं को स्वरोजगार के लिए किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूतपूर्व सैनिकों और युवाओं को स्वरोजगार के लिए किया प्रेरित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। बेरोजगार युवाओं और भूतपूर्व सैनिकों को स्वयं की आय के लिए इकाइयों की स्थापना से स्वरोजगार की अवधारणा को बढ़ावा देने के लिए जम्मू-कश्मीर खादी और ग्राम उद्योग बोर्ड की ओर से जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीसी राहुल यादव के निर्देशानुसार कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं और भूतपूर्व सैनिकों को प्रधान मंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम और जम्मू-कश्मीर ग्रामीण रोजगार सृजन कार्यक्रम की जानकारी दी गई।
इस मौके पर जम्मू-कश्मीर खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड कठुआ के जिला अधिकारी हरविंदर सिंह ने भूतपूर्व सैनिकों को सेवानिवृत्ति के बाद स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि अक्सर देखा जाता है कि सेना से सेवानिवृत्त होने वाले हमारे जवान कोई न कोई नौकरी की तलाश करते हैं। अगर वह खुद का रोजगार स्थापित करें तो इससे न केवल उन्हें बल्कि कुछ और लोगों को रोजगार उपलब्ध हो सकता है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने की सलाह दी। वहीं कार्यक्रम में उपस्थित लीड बैंक प्रबंधक ने भी स्वरोजगार के लिए बैंकों के माध्यम से दिए जाने वाली ऋण की सुविधा के साथ मिलने वाली सब्सिडी के बारे में विस्तार से जानकारी ली।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जम्मू कश्मीर एक्स सर्विसमैन वेलफेयर लीग के चेयरमैन ज्ञान सिंह पठानिया ने जम्मू-कश्मीर खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड के प्रयास की सराहना की। उन्होंने प्रधानमंत्री के मेक इन इंडिया और वोकल फॉर लोकर का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार भी ऐसे लोगों को हर संभव मदद कर रही है। इस मौके पर जम्मू कश्मीर एक्स सर्विस मैन वेलफेयर लीग के अध्यक्ष मनोहर सिंह, बलबीर सिंह, यशपाल शर्मा के अलावा अन्य पूर्व सैनिक मौजूद रहे।