फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Army Commander reviews military preparedness in forward areas

Kathua News: सेना कमांडर ने अग्रिम क्षेत्रों में सैन्य तैयारियों का लिया जायजा

विज्ञापन
Army Commander reviews military preparedness in forward areas
सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार ने शुक्रवार को जम्मू संभाग के अग्रिम क्षेत्रों में सैन्य तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने जम्मू, कठुआ, सांबा और पठानकोट में तैनात सैनिकों की ऑपरेशनल तैयारियों की समीक्षा की। ताकतवर और सक्षम अभियान के तहत सेना की तैयारियों को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन

इस अवसर पर उन्होंने सैनिकों की पेशेवर दक्षता, नई तकनीकों के साथ निर्बाध समन्वय और सर्वोच्च स्तर की ऑपरेशनल उत्कृष्टता के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने कहा कि सैनिकों की यह तैयारी किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सक्षम है।
विज्ञापन

लेफ्टिनेंट जनरल कटियार ने कहा कि सैनिकों की संकल्प शक्ति और तत्परता भारतीय सेना की अडिग सतर्कता और उद्देश्य की शक्ति का प्रतीक है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि सेना द्वारा अपनाई जा रही आधुनिक रणनीतियां और तकनीकी नवाचार सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा को और अधिक मजबूत बना रहे हैं। सेना ने सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट के माध्यम से दो टूक संदेश दिया है कि तैयारी अभी जारी है, अबकी तैयारी पहले से ज्यादा भारी है। ऑपरेशन सिंदूर में पूरी दुनिया ने सेना के शौर्य को देखा है। ऐसे में देश के खिलाफ साजिश रचने वालों को सेना की ओर से साफ संदेश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed