फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Anita Devi changed the fortunes of 30 women through mushroom production

Kathua News: अनीता देवी ने मशरूम उत्पादन से 30 महिलाओं की बदली किस्मत

Sun, 13 Jul 2025 12:34 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sun, 13 Jul 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Anita Devi changed the fortunes of 30 women through mushroom production
मशरूम यूनिट की देखभाल करती अनीता देवी। स्रोत : स्वयं
कृषि उत्पादन एवं किसान कल्याण विभाग के मार्गदर्शन से वर्ष 2022-23 में 250 बैग से शुरू की सफेद बटन मशरूम की खेती शुरू की
विज्ञापन

महिला किसान अनीता देवी मशरूम उद्यमी के साथ बनी आत्मनिर्भर
कठुआ। हीरानगर ब्लॉक के सन्याल गांव की अनीता देवी ने मशरूम उत्पादन के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता हासिल कर महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल कायम की है। गृहिणी के रूप में कृषि कार्यों में पति के साथ सहयोग करने वाली अनीता देवी ने मशरूम उत्पादन जुड़कर न केवल आत्मनिर्भर बनी है, बल्कि कई अन्य महिलाओं को भी इससे जोड़ चुकी है।

कृषि उत्पादन एवं किसान कल्याण विभाग के मार्गदर्शन से वर्ष 2022-23 में उन्होंने 250 बैग से सफेद बटन मशरूम की खेती शुरू की और 7.6 क्विंटल उत्पादन कर 70 हजार रुपये शुद्ध लाभ अर्जित किया। अगले ही वर्ष 2023-24 में उन्होंने 1000 बैग लगाए और 32.2 क्विंटल उत्पादन कर 3.86 लाख रुपये प्राप्त किया, जिससे उन्हें 2.96 लाख का लाभ हुआ। मौजूदा समय में वह आत्मनिर्भर नारी सशक्तिकरण महिला स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष हैं। वहीं, उनकी सफलता से प्रेरित होकर 25 से 30 महिलाएं भी मशरूम उत्पादन से जुड़ चुकी हैं।
विज्ञापन

अनीता देवी ने वर्ष 2024-25 के लिए 3 हजार बैग लगाने का लक्ष्य रखा है, जिससे क्षेत्र की महिलाओं की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और मशरूम क्रांति को गति मिलेगी। इसके अतिरिक्त वह वर्मी कम्पोस्ट, औषधीय पौधों, डेयरी फार्मिंग, हाइब्रिड सब्जियों की पौध तैयार करने और अचार निर्माण जैसे विविध कृषि कार्यों में भी सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में कृषि विभाग के महिला सहायता ग्रुप की नोडल अधिकारी पूजा अंदोत्रा ने बताया कि अनीता देवी की मेहनत और समर्पण को देखते हुए उनके विभाग ने जिला कैपेक्स बजट 2022-23 के तहत 75 हजार रुपये की सब्सिडी पर 25x16x12 आकार का मशरूम शेड प्रदान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed