फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Anganwadi workers warned to go on strike

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने हड़ताल पर जाने की दी चेतावनी

विज्ञापन
Anganwadi workers warned to go on strike
कठुआ। लंबे समय से मानदेय में बढ़ोतरी किए जाने की मांग कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने दिसंबर माह से हड़ताल पर जाने की चेतावनी दे दी है। शुक्रवार को अपनी मांगों का ज्ञापन देने डीसी कार्यालय पहुंची कार्यकर्ताओं ने सरकार पर लगातार उनकी अनदेखी किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर एसोसिएशन के बैनर तले पहुंची कार्यकर्ताओं का नेतृत्व कर रही सुनीता गुप्ता ने कहा कि बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण की जिम्मेदारी उठाने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर लगातार काम का बोझ बढ़ाया जा रहा है, लेकिन उनके मानदेय में कोई बढ़ोतरी नहीं की जा रही है। वर्तमान समय में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 51 सौ रुपया जबकि हेल्पर को इसका आधा मानदेय दिया जा रहा है। लगातार बढ़ रही महंगाई के दौर में इतने पैसों में काम करना अब असंभव होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 15 हजार तक का मानदेय दिया जा रहा है, लेकिन जम्मू-कश्मीर में आज भी उन्हें अपना मानदेय बढ़ाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। सरकार की ओर से उनकी मांग पर गौर तो नहीं किया जाता, अलबत्ता कभी इलेक्शन ड्यूटी, कभी पल्स पोलियो और बीते दिनों कोरोना सर्वे में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से कार्य कराया गया। उनकी इन सेवाओं के बदले में एक भी पैसा आज तक नहीं दिया गया है। जिसके चलते अब उनकी एसोसिएशन ने तय किया है कि अगर सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी नहीं करती है, तो जम्मू कश्मीर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इसके खिलाफ हड़ताल पर चले जाएंगे और वह तब तक संघर्ष करेंगे जब तक सरकार उनकी मांग पर गौर नहीं करती है। इस मौके पर तनु देवी, रेणुका गुप्ता, किरण बाला, बीना देवी, अनु गुप्ता, अनिता कुमारी आदि कार्यकर्ता भी उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed