फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   amar nath yatra

पहले जत्थे का जोरदार स्वागत, बम-बम भोले से गूंजा लखनपुर

विज्ञापन
amar nath yatra
कठुआ। बाबा बर्फानी के भक्तों के जत्थे प्रदेश में पहुंचना शुरू हो गए हैं। लखनपुर के रास्ते प्रदेश में दाखिल हुए भक्तों का जिला प्रशासन ने मंगलवार को भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

श्री अमरनाथ यात्रा के आधिकारिक शेड्यूल से दो दिन पूर्व यात्रियों के लिए रिसेप्शन काउंटर मंगलवार से खोल दिया गया। भारी तामझाम के बीच सुबह 11 बजे रियासत में प्रवेश करते ही लखनपुर में श्री अमरनाथ यात्रा के पहले जत्थे का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। जिला उपायुक्त राहुल पांडेय, एसएसपी कठुआ रमेश चंद्र कोतवाल ने पंचायती राज प्रतिनिधियों के साथ जम्मू-कश्मीर में दाखिल हुए 42 भक्तों के पहले जत्थे का स्थानीय लोगों की मौजूदगी में गर्मजोशी से इस्तकबाल किया गया। फूलों के हार पहनाकर यात्रियों को लखनपुर से जम्मू की ओर रवाना किया गया। प्रत्येक यात्री को प्रशासन ने पूरी यात्रा के दौरान सुविधाओं के साथ सुरक्षित रखने का भरोसा दिया है। श्री अमरनाथ यात्रा के लिए पुलिस विभाग ने रिसेप्शन सेंटर भी खोल दिया।
विज्ञापन

डीसी राहुल पांडेय ने कहा कि लखनपुर में स्वागत के बाद बाबा बर्फानी के भक्तों को जम्मू रवाना किया गया है। इसके बाद भगवती नगर आधार शिविर से इन्हें यात्रा पर आधिकारिक रूप से रवाना किया जाएगा। जो भी यात्री आ रहे हैं उन्हें आरएफआईडी टैग उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इसके अलावा यह टैग यात्रा मार्ग से भी हासिल कर सकते हैं। बताया कि लखनपुर में भक्तों के लिए भोजन, पानी, पार्किंग, शौचालय की सुविधा भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
नहीं आने दी जाएगी कोई परेशानी: एसएसपी
एसएसपी कठुआ रमेश चंद्र कोतवाल ने कहा कि यात्रा के दौरान किसी भी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। लिहाजा देश भर से आने वाले यात्री सुरक्षित महसूस करें और सुविधाओं के साथ यात्रा पूरी करें। बताया कि हाईवे और बार्डर पर अतिरिक्त तैनाती सुनिश्चित की गई है। जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ समन्वय में काम कर रहे हैं।
---
नए यात्रियों को जम्मू में ही करवाना होगा पंजीकरण
प्रदेश में दाखिल होने वाले भक्तों के लिए तत्काल पंजीकरण की सुविधा इस बार जम्मू में ही उपलब्ध रहेगी। लखनपुर में यात्रियों को यात्रा मार्ग पर ट्रैकिंग के लिए आरएफआईडी पहचान पत्र जारी किए जा रहे हैं। यात्रा को सुरक्षित बनाने और भक्तों पर निगरानी रखने के लिए प्रदेश प्रशासन की ओर से इस बार यह व्यवस्था की गई है। उधर, प्रदेश में पर्यटन विभाग की ओर से एलईडी और होर्डिंग लगाए गए हैं, जिसमें पर्यटन स्थलों से श्रद्धालुओं को आकर्षित करने का प्रयास किया जा रहा है।
---
भक्तों ने कहा- बेसब्री से था यात्रा का इंतजार
श्री अमरनाथ यात्रियों के कदम जैसे ही प्रदेश के प्रवेशद्वार लखनपुर पर पड़े, तो शिव के जयघोष के साथ स्वागत से श्रद्धालु गदगद हो उठे। बाबा के भजनों, फूलों के हार, प्रशासनिक अमले को अपनी सेवा में देख श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। श्रद्धालुओं के भाव देख स्पष्ट हो रहा था कि वह इस यादगार स्वागत की अपेक्षा नहीं कर रहे थे, जितना कि उन्हें मिला। दिल्ली से बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए आए पहले जत्थे में शामिल गीता कक्कड़ ने बताया कि वे कर्मपुरा दिल्ली से आए हैं। इससे पहले माता वैष्णो देवी कई बार आए हैं। इस बार बाबा बर्फानी के दर्शन की इच्छा लेकर आए हैं। बताया कि उन्हें चाह थी कि कब यात्रा शुरू हो और वे बाबा बर्फानी के दर्शन कर सकें। वहीं यात्रा में शामिल ललित ने बताया कि इस बार वे ट्रैकिंग में रहेंगे। पहले भी भोले बाबा के दर्शन के लिए आए हैं, लेकिन इस बार अभूतपूर्व इंतजाम सुनिश्चित किए गए हैं।

अर्जुन शर्मा ने कहा कि वे दसवीं बार बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए आए हैं। यात्रा को लेकर उत्साहित हैं। अशोक कुमार शर्मा ने कहा कि वे हिमाचल से हैं और 19वीं बार यात्रा पर जा रहे हैं। सिर्फ कोरोना काल में बाबा के दर्शन नहीं हुए। इस बार उत्साह के साथ जा रहे हैं।
मनोज कुमार मखीजा ने बताया कि यह उनकी दूसरी यात्रा है। इंद्रजीत ने बताया कि वे पहली बार आए हैं और अब लग रहा है कि हर साल आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed