{"_id":"670ee486a35300686d081954","slug":"along-with-women-three-injured-in-road-accident-kathua-news-c-201-1-knt1009-114042-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: सड़क हादसों में महिला सहित तीन घायल, एक रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: सड़क हादसों में महिला सहित तीन घायल, एक रेफर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। शहर में चौबीस घंटों में दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जीएमसी में भर्ती करवाया गया। जहां एक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पहला हादसा विगत सोमवार की देर शाम को शहर से सटे लोगेट मोड़ में पेश आया। इसमें मोटरसाइकिल सवार 19 वर्षीय युवक और स्कूटी सवार 30 वर्षीय महिला की भिड़ंत होने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने युवक अरशद अली पुत्र नसीहत अली निवासी कनियाड़ी जंगलोट की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया।
वहीं, उसके परिजन घायल को पठानकोट स्थित किसी निजी अस्पताल में ले गए हैं। जबकि स्कूटी सवार महिला प्रियंका पत्नी अश्वनी निवासी लोगेट मोड़ का जीएमसी कठुआ में उपचार जारी है। दूसरा हादसा शहर से सटे चक सोना नूपा में हुआ। सोमवार की देर रात हुए इस हादसे में 18 वर्षीय स्कूटी सवार ताहिर निवासी जंगलोट एक बाइक से टकराने से घायल हो गया। जिसका उपचार जीएमसी कठुआ में जारी है।