{"_id":"683b5903c698273f84068d60","slug":"all-14-members-of-the-district-development-council-will-get-2-bhk-houses-the-government-released-rs-194-crore-kathua-news-c-201-1-knt1008-120603-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: जिला विकास परिषद के सभी 14 सदस्यों को मिलेगा 2-बीएचके आवास, सरकार ने जारी किए 1.94 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: जिला विकास परिषद के सभी 14 सदस्यों को मिलेगा 2-बीएचके आवास, सरकार ने जारी किए 1.94 करोड़ रुपये
Sun, 01 Jun 2025 01:01 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sun, 01 Jun 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
जिला विकास परिषद की इमारत का चल रहा काम। स्रोत : संवाद
- फोटो : kathua news
खास खबर
आवास निर्माण के लिए आवश्यक भूमि का कर लिया है चयन
2.5 करोड़ रुपये की लागत से जिला विकास परिषद कार्यालय का निर्माण कार्य प्रगति पर
गोल्डी शर्मा
कठुआ। कठुआ जिले के जिला विकास परिषद (डीडीसी) अध्यक्ष सहित सभी 14 सदस्यों को जल्द ही शहर में 2-बीएचके आवासीय सुविधा मिलने जा रही है। इसके लिए सरकार की ओर से 1.94 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। आवास निर्माण का जिम्मा लोक निर्माण विभाग को सौंपा गया है, जिसके लिए टेंडर प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है।
विभागीय सूत्रों के अनुसार, आवास निर्माण के लिए आवश्यक भूमि का चयन कर लिया गया है। पिछले वर्ष हटली मोड़ स्थित सिंचाई विभाग की लगभग आठ कनाल भूमि जिला विकास परिषद कार्यालय के निर्माण के लिए सौंपी गई थी। इसी भूमि के निकट अब आवासीय क्वार्टरों का निर्माण किया जाएगा। ज्ञात हो कि उक्त भूमि पर पहले से ही 2.5 करोड़ रुपये की लागत से जिला विकास परिषद कार्यालय का निर्माण कार्य प्रगति पर है।
नई योजना के तहत दो मंजिला भवन का निर्माण किया जाएगा, जिसमें सभी 14 सदस्यों के लिए 2-बीएचके क्वार्टर बनाए जाएंगे। यह सुविधा मुख्य रूप से उन सदस्यों के लिए होगी जो जिले के दूरदराज और पहाड़ी क्षेत्रों से आते हैं और जिनके पास शहर में ठहरने की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। अब तक केवल डीडीसी अध्यक्ष को ही सरकारी आवास उपलब्ध कराया गया था। अन्य सदस्यों की लंबे समय से यह मांग रही है कि उन्हें भी आवासीय सुविधा मुहैया करवाई जाए। सरकार के इस निर्णय से न केवल उनकी वर्षों पुरानी मांग पूरी होगी, बल्कि प्रशासनिक कार्यों के संचालन में भी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
जिला विकास परिषद सदस्यों के आवासीय क्वार्टरों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। जैसे ही उपयुक्त ठेकेदार निर्माण के लिए सामने आएगा उसको टेंडर आवंटित कर निर्माणकार्य शुरू किया जाएगा। उम्मीद है कि जल्द निर्माण कार्य शुरू होगा।
-अविनाश गुप्ता, सहायक कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
.....................................................................................
चुने हुए जिला विकास परिषद के सदस्यों का कार्यकाल इसी साल के अंत तक पूरा हो रहा है। कायदे से यह काम काफी पहले होना चाहिए था। उम्मीद है कि इस परियोजना का काम तेजी से होगा और इस साल के अंत तक यह सुविधा शुरू हो पाएगी। 2 बीएचके की आवासीय सुविधा मिलने से आने वाले समय में भी जिला विकास परिषद के दूरदराज से आने वाले सदस्यों को लाभ होगा। व्यवस्थित कार्यालय भी चल सकेगा।
रघुनंदन सिंह बबलू, उपाध्यक्ष, जिला विकास परिषद, कठुआ