फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   alimco camp in basohali

Kathua News: टाउन हॉल बसोहली में बांटे कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण

Sat, 14 Jun 2025 01:45 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sat, 14 Jun 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
alimco camp in basohali
बसोहली में दिव्यांग को ट्राइसाइकिल देते विधायक दर्शन सिंह।
कठुआ। भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) चंडीगढ़ की ओर से समाज कल्याण विभाग के सहयोग से टाउन हॉल बसोहली में शुक्रवार को सामाजिक अधिकारिता शिविर लगाया गया। इसमें कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण, उपकरणों की खरीद और फिटिंग के लिए सहायता योजना के तहत 89 दिव्यांग व्यक्तियों को लाभान्वित किया गया। राष्ट्रीय वयोश्री योजना के 34 वरिष्ठ नागरिक लाभार्थियों को इलेक्ट्रिक साइकिल, ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र, कृत्रिम अंग, सीपी चेयर और वॉकिंग स्टिक आदि बांटे गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे बसोहली के विधायक दर्शन सिंह ने अपनी और सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र के विकास और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध हैं। यदि किसी नागरिक को कोई समस्या है तो वह उनके कार्यालय में आकर उनसे मिल सकता है, वह उसकी समस्या का समाधान करेंगे।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि सरकार गरीबों और किसानों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चला रही है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे सरकार से प्रायोजित सभी योजनाओं का भरपूर लाभ उठाएं। उन्होंने बसोहली क्षेत्र में शिविर लगाने के लिए एलिम्को चंडीगढ़ के अधिकारियों डॉ. हसनैन खान और डॉ. अनिल कुमार का आभार जताया। इस अवसर पर एलिम्को और समाज कल्याण विभाग के अधिकारियाें समेत लाभार्थी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed