{"_id":"6847494431d75dba19006e1d","slug":"alert-for-dengue-in-kathua-kathua-news-c-201-1-knt1006-120875-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: मच्छर जनित रोगों के बारे में घर-घर जाकर किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: मच्छर जनित रोगों के बारे में घर-घर जाकर किया जागरूक
Tue, 10 Jun 2025 02:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Tue, 10 Jun 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
कठुआ। मच्छर जनित रोगों से लोगों को बनाने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग जागरूकता कार्यक्रम कर रहा है। इसके तहत सोमवार को शहर से सटे गोविंदसर गांव में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों के घर-घर जाकर स्वास्थ्यकर्मियों ने उनसे विभाग की ओर से दी जाने वाली सलाह का पालन करने के लिए कहा।
स्वास्थ्य विभाग के मलेरिया विंग की टीम ने करीब 45 घरों में जाकर लोगों से संपर्क किया। उन्होंने अपने घरों के आसपास होने वाले जलभराव पर गहरी नजर रखकर सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा।
स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि मच्छर जनित रोगों से बचने के लिए हमें अपने आसपास पानी नहीं रुकने देना है। गंदे पानी में मलेरिया का मच्छर तो साफ पानी में डेंगू का मच्छर पनप सकता है। इसलिए दैनिक इस्तेमाल के पानी को ढक कर रखें। घरों के आसपास भी किसी तरह का जलभराव न होने दें।
विज्ञापन
जागरूकता अभियान का नेतृत्व कर रहे मलेरिया विंग के निरीक्षक लोकेश राज ने बताया कि गर्मी के इस मौसम में मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। आने वाले दिनों में बारिश भी होगी। तब जलभराव की स्थिति में मच्छर जनित रोगों का खतरा रहेगा। लिहाजा हम सभी को अभी से जागना होगा।