संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिला पुलिस लाइन में सिविक एक्शन प्रोग्राम 2024-25 के तहत नशा मुक्त भारत अभियान थीम पर टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन जारी है। रविवार को प्रतियोगिता के तहत दो मुकाबले खेले गए। जिसमें पहला मैच एजे अकादमी के नाम रहा, जबकि दूसरे मैच में रायल अकादमी चड़वाल की टीम ने जीत हासिल की।
टूर्नामेंट के दूसरे दिन सुबह के सत्र में पहला मैच में एजे एकेडमी और करतार पब्लिक टीम के बीच हुआ। जिसमें एजे एकेडमी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाए। 147 रनों का लक्ष्य पीछा करते हुए करतार पब्लिक टीम 18 ओवर में सभी विकेट खोकर 107 रन ही बना सकी। इस प्रकार एजे एकेडमी टीम ने 39 रनों से मैच जीत लिया। वहीं, दूसरे मैच में रॉयल एकेडमी चड़वाल और विक्की इलेवन कठुआ टीम के बीच मुकाबला हुआ। रॉयल एकेडमी चड़वाल टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए। 163 रनों का लक्ष्य पीछा करते हुए विक्की इलेवन कठुआ टीम 19.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 130 रन ही बना सकी। इस प्रकार, रॉयल एकेडमी चड़वाल टीम ने 32 रनों से मैच जीत लिया।