फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Agriculture Extension Officer office to reopen in Naleu

Kathua News: नलेऊ में फिर से शुरू होगा कृषि विस्तार अधिकारी कार्यालय

विज्ञापन
Agriculture Extension Officer office to reopen in Naleu
लोहाई मल्हार ब्लॉक के किसानों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। लंबी प्रतीक्षा और असुविधा के बाद अब नलेऊ गांव में कृषि विस्तार अधिकारी का कार्यालय दोबारा संचालित किया जाएगा। इस निर्णय से क्षेत्र के सैकड़ों किसानों को कृषि संबंधी कार्यों के लिए दूर-दराज नहीं जाना पड़ेगा। इससे समय और संसाधन दोनों की बचत होगी।
विज्ञापन

पिछले कई वर्षों से लोहाई मल्हार ब्लॉक के किसानों को कृषि विभाग से जुड़ी सेवाओं के लिए बग्गन ब्लॉक के रियाड स्थित कार्यालय जाना पड़ता था। यह दूरी कई किसानों के लिए एक बड़ी चुनौती थी, विशेषकर उन ग्रामीणों के लिए जिनके पास परिवहन की सुविधा नहीं थी। इस समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने कई बार प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया।
विज्ञापन

मामला जब बनी विधायक डॉ. रामेश्वर सिंह के संज्ञान में आया, तो उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए मुख्य कृषि अधिकारी कठुआ से संपर्क किया। विधायक के हस्तक्षेप के बाद मुख्य कृषि अधिकारी जितेंद्र खजूरिया ने नलेऊ गांव में कृषि विस्तार अधिकारी का कार्यालय दोबारा शुरू करने के आदेश जारी किए। कृषि विस्तार अधिकारी बिलावर रवि शर्मा ने बताया कि रियाड में संचालित कार्यालय को बग्गन ब्लॉक की दूर-दराज की पंचायतों के किसानों की सुविधा के लिए स्थापित किया गया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब दोनों स्थानों नलेऊ और रियाड पर कृषि विस्तार अधिकारी के कार्यालय संचालित होंगे, जिससे दोनों क्षेत्रों के किसानों को स्थानीय स्तर पर सेवाएं मिल सकेंगी। ग्रामीणों के अनुसार नलेऊ में कृषि विस्तार अधिकारी का कार्यालय दोबारा शुरू होना ग्रामीण कृषि व्यवस्था को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे न केवल किसानों को राहत मिलेगी, बल्कि सरकार की योजनाओं का लाभ भी अधिक प्रभावी ढंग से उन तक पहुंच सकेगा। उनका कहना है कि अब उन्हें कृषि योजनाओं, बीज वितरण, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और अनुदान संबंधित कार्यों के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed