{"_id":"628d203cca64860506620d91","slug":"agitaion-kathua-news-jmu2604932139","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएचई अस्थायी कर्मचारियों ने की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएचई अस्थायी कर्मचारियों ने की बैठक
विज्ञापन
हड़ताल की जानकारी देते जलशक्ति विभाग के कर्मी। संवाद
- फोटो : KATHUA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानपुर। कस्बे में पीएचई एंप्लाइज यूनाइटेड फ्रंट की तरफ से बसोहली सब डिवीजन पीएचई एंप्लाइज यूनाइटेड फ्रंट के प्रधान शंकर सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को बैठक हुई। इस मौके पर फ्रंट द्वारा 28 और 29 मई को काम छोड़ हड़ताल किए जाने का समर्थन करते हुए मांगों को सरकार के समक्ष रखा।
बैठक में पीएचई अस्थायी कर्मचारियों की मांगो को पूरा न करने पर और बार-बार आश्वासन देने को लेकर फ्रंट ने 28 और 29 मई को काम छोड़ हड़ताल का समर्थन देने की घोषणा की। हड़ताल सुबह 8 बजे शुरू होगी और रात 8 बजे खत्म होगी। बसोहली फ्रंट के प्रधान शंकर दास ने कहा कि सरकार बार-बार मांगों को लेकर आश्वासन दे रही है, लेकिन हकीकत में कुछ नहीं कर रही, जबकि उनकी मांगें जायज हैं। उन्होंने कहा कि सरकार अस्थायी कर्मचारियों को एसआरओ के तहत नियमित करे और अस्थायी कर्मचारियों की 70 माह के बकाए वेतन को जल्द से जल्द उन्हें दे। इसके साथ-साथ अन्य मांगों को भी पूरा करे।
बैठक में उप प्रधान हरिदास, सचिव कुलवंत सिंह, दर्शन कुमार, उत्तमचंद, संजय कुमार आदि उपस्थित रहे।