{"_id":"6872b21fb6db7caa1e0680a9","slug":"advisory-issued-to-prevent-dengue-cases-kathua-news-c-201-1-knt1006-121850-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: डेंगू के मामले रोकने के लिए एडवाइजरी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: डेंगू के मामले रोकने के लिए एडवाइजरी जारी
Sun, 13 Jul 2025 12:36 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sun, 13 Jul 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
जिला कठुआ में स्वास्थ्य विभाग ने जन जागरूकता अभियान तेज किया
कठुआ। हर साल डेंगू से बीमार होने वाले लोगों को इससे बचाने के लिए जारी जुलाई माह को डेंगू विरोधी माह के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर कठुआ जिले में जन जागरूकता अभियान तेज किया गया है। प्रशासन राज्य मलेरियोलॉजिस्ट और स्वास्थ्य निदेशालय जम्मू की ओर से जारी संदेश को आम लोगों तक पहुंचा रहा है।
संदेश से आम जनता को डेंगू के प्रति जागरूक कर उन्हें समय पर इलाज सुनिश्चित कराने के का संदेश दिया जा रहा है। संदेश में बताया गया है कि डेंगू को जानिए, डेंगू से बचिए के नारे के साथ यह अभियान जुलाई माह तक चलेगा। आम लोगों के लिए जारी संदेश में बताया कि डेंगू एक वायरल बीमारी है जो एडीज मच्छर के काटने से फैलती है। इसके सामान्य डेंगू बुखार, डेंगू रक्तस्रावी बुखार और डेंगू शॉक सिंड्रोम नामक तीन प्रकार होते हैं। समय पर इलाज न हो तो यह जानलेवा भी हो सकता है।
जिला प्रशासन ने डेंगू के लक्षणों जैसे तेज बुखार, आंखों के पीछे दर्द, शरीर में दर्द, उल्टी, त्वचा पर चकत्ते और रक्तस्राव की जानकारी दी। प्रशासन ने लोगों से घर के आसपास पानी जमा न होने देने, पानी की टंकियों को ढककर रखने, मच्छरदानी और रिपेलेंट का उपयोग करने, पूरी बाजू के कपड़े पहनने के साथ खिड़की-दरवाजों पर जाली लगाने की अपील की है।
विज्ञापन
इसके अलावा डेंगू के लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाने के लिए कहा है। प्रशासन के अनुसार जिले के सरकारी अस्पतालों में जांच और इलाज मुफ्त उपलब्ध है। लिहाजा स्वयं दवा लेने से बचने और डॉक्टर की सलाह से ही उपचार लेने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया।