{"_id":"68556b55ef7151af41048e40","slug":"admission-date-extended-for-various-trades-in-iti-basohli-today-is-the-last-date-for-application-kathua-news-c-201-1-knt1008-121214-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: आईटीआई बसोहली में विभिन्न ट्रेड्स के लिए दाखिले की तिथि बढ़ाई, आवेदन की आज अंतिम तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: आईटीआई बसोहली में विभिन्न ट्रेड्स के लिए दाखिले की तिथि बढ़ाई, आवेदन की आज अंतिम तिथि
Sat, 21 Jun 2025 12:46 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sat, 21 Jun 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
किसी कारणवश आवेदन नहीं कर पाने वाले लोगों को दिया गया एक और मौका
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जम्मू-कश्मीर के सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) बासोहली ने सत्र 2025-26 और 2025-27 के लिए ऑनलाइन दाखिले की अंतिम तिथि में संशोधन किया। इसके बाद विभिन्न ट्रेड में दाखिले की आज अंतिम तिथि है। जो छात्र किसी कारणवश आवेदन नहीं कर पाए थे उन्हें एक मौका और दिया गया है।
संस्थान ने प्रवेश प्रक्रिया को अधिक सुलभ बनाने के लिए वेबसाइट (www.jkdsd.in)(http://www.jkdsd.in) और (www.itiadmissions.jkdsd.in)(http://www.itiadmissions.jkdsd.in) पर ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराई है।आईटीआई बासोहली में विभिन्न ट्रेड्स में प्रवेश के लिए सीटें उपलब्ध हैं, जिनमें एक से दो वर्ष की अवधि के कोर्स शामिल हैं। इनमें इलेक्ट्रीशियन के लिए योग्यता : 10वीं पास , कोर्स अवधि: 2 वर्ष , ड्राफ्ट्समैन (सिविल) के लिए योग्यता: 10वीं पास , अवधि: 2 वर्ष , कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (सीओपीए) के लिएयोग्यता: 10वीं पास , अवधि: 1 वर्ष, वेल्डर के लिए योग्यता: 8वीं पास , अवधि: 1 वर्ष , प्लंबर के लिए योग्यता: 8वीं पास , अवधि: 1 वर्ष, सिलाई तकनीक के लिए योग्यता: 8वीं पास , अवधि: 1 वर्ष , स्टेनोग्राफर एंड सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (अंग्रेज़ी) के लिए योग्यता: 10वीं पास ,अवधि: 1 वर्ष और बसोहली शॉल बुनाई के लिए योग्यता: 10वीं पास और कोर्स अवधि: 1 वर्ष उपलब्ध है।
आईटीआई प्रशासन के अनुसार स्थानीय युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार की दिशा में एक ठोस कदम बढ़ाने में मदद मिलेगी। खास बात यह है कि बसोहली शॉल बुनाई जैसे पारंपरिक और स्थानीय कारीगरी आधारित कोर्स को भी शामिल किया गया है, जिससे सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा मिलेगा। इच्छुक उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट्स पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं। उन्हें जरूरी दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे और निर्धारित तिथि से पहले प्रक्रिया पूरी करनी होगी।