फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Adminstrative Team Checking in shops in Basohali

Kathua News: टीम ने बसोहली में दुकानों पर की जांच

विज्ञापन
Adminstrative Team Checking in shops in Basohali
कठुआ। होली और रमजान के महीने को लेकर प्रशासनिक टीम ने बाजारों की जांच तेज कर दी है। वीरवार को बसोहली में टीम ने बाजार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानदारों को साफ-सफाई रखने और रेट लिस्ट चस्पा करने के निर्देश जारी किए गए। एडीसी बसोहली अनिल कुमार ठाकुर के दिशा-निर्देश पर नायब तहसीलदार भजन लाल, टीएसओ हंसराज ने पुलिस टीम के साथ बस अड्डा बसोहली तथा मेन बाजार आदि जगहों का निरीक्षण किया। टीम ने दुकानों की जांच की तथा वहां बेचे जा रहे फल, सब्जियां तथा अन्य खाद्य सामग्री की पड़ताल की। इसके के अतिरिक्त दुकानों पर साफ-सफाई तथा रेट लिस्ट की जांच भी की गई। अधिकारियों ने दुकानदारों को निर्देश दिए कि वह अच्छी गुणवत्ता वाले फल, सब्जियां एवं अन्य खाद्य पदार्थों को सही दाम पर ही ग्राहकों को बेचें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed