{"_id":"8d54cae5d1157a0e34d56820baa81790","slug":"administration-team-go-govindsar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासनिक जांच टीम पहुंची गोविंदसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासनिक जांच टीम पहुंची गोविंदसर
ब्यूूूराे/अमर उजाला, कठुअा
Updated Fri, 05 Feb 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोविंदसर और आसपास के इलाकों में रहस्यमय बीमारी से जूझ रहे बच्चों की सुध लेने और मृत बच्चे के परिवार वालों से जानकारी हासिल करने के लिए वीरवार को प्रशासनिक टीम ने दौरा किया।
विज्ञापन
जिला उपायुक्त रमेश कुमार द्वारा गठित जांच कमेटी के सदस्यों में सहायक आयुक्त अंडर ट्रेनी राहुल यादव, सीएमओ बसंत कुमार शर्मा, प्रदूषण नियंत्रण के जिला अधिकारी अंग्रेज सिंह और डीआईसी के प्रबंधक भी शामिल रहे।
विज्ञापन
टीम ने पिछले माह रहस्यमय बीमारी से काल का ग्रास बने 16 वर्षीय किशोर पवन गुप्ता सहित अन्य प्रभावित बच्चों के परिवार वालों से भी इस संबंध में बात की। गांव पहुंची टीम ने सर्वे में जुटे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को भी जांच के संबंध में निर्देश दिए।
विज्ञापन
इस मौके पर प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अधिकारियों को प्रभावित बच्चों के घरों के आसपास से भी पानी के सैंपल भरने को कहा गया। टीम की अध्यक्षता कर रहे अधिकारी राहुल यादव ने बताया कि मौके पर जाकर प्रशासनिक टीम ने परिवार के लोगों से बातचीत की है।
बीमारी से जुड़े कारणों पर यह प्राथमिक जांच थी, जिसमें सर्वे के बाद कुछ पता चल सकेगा। फिलहाल बीमारी को लेकर कुछ भी कहा नहीं जा सकता। सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी विश्वास में लेकर प्रभावित लोगों के घरों में जाकर जांच करवाई जा रही है।
इसके साथ ही प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अधिकारियों को प्रभावित बच्चों के घरों के आसपास से पानी के सैंपल भरने को कहा गया है। स्वास्थ्य निदेशालय के टीम द्वारा गोविंदसर में बच्चों की बीमारी की जांच करने पहुंचने के बाद प्रदूषण नियंत्रण विभाग के निदेशालय से भेजी गई टीम ने भी बच्चों की बीमारी को लेकर गंभीरता दिखाई है।
विभाग के वैज्ञानिकों की देखरेख में बच्चों की बीमारी के कारणों का पता चलाने के लिए इलाके से पानी के सैंपल भी भरे गए। प्रभावित बच्चों की रिहाइश वाले इलाकों को पानी सप्लाई करने वाले विभिन्न छह ट्यूबवेल के सैंपल भरने के साथ ही जांच के लिए भेज दिए गए हैं।
इस संबंध में जानकारी देते हुए विभाग के जिला अधिकारी अंग्रेज सिंह ने बताया कि गोविंदसर सहित रेलवे स्टेशन और औद्योगिक इकाई सिकॉप के छह ट्यूबवेल से पानी के सैंपल भरे गए हैं, जिनकी जांच करवाई जा रही है।