फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Administration and villagers face to face regarding waste management plan, situation tense

कचरा प्रबंधन योजना को लेकर प्रशासन और ग्रामीण आमने सामने, हालात तनावपूर्ण

विज्ञापन
Administration and villagers face to face regarding waste management plan, situation tense
बिलावर सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट का विरोध करती महिलाएं। संवाद - फोटो : KATHUA
बिलावर। बिलावर कस्बे की कचरा प्रबंधन योजना को लेकर लगातार हो रहे विरोध के बीच शनिवार को मामला और भी तनावपूर्ण हो गया। तहसीलदार बिलावर के नेतृत्व में जैसे ही प्रशासनिक टीम ने वार्ड चार और पांच में चिह्नित कचरा प्रबंधन के लिए काम शुरू करवाने का प्रयास किया ग्रामीण भड़क गए। मौके पर महिलाओं ने टीम का विरोध करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। परियोजना का काम रोकने का प्रयास करने पर पुलिस ने तीन महिलाओं को हिरासत में ले लिया। हालांकि देर शाम उन्हें छोड़ दिया गया। उधर, मामले के बाद क्षेत्र में तनाव फैला हुआ है। प्रशासन और पुलिस स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है।
विज्ञापन

नगर कमेटी के वार्ड 4 और 5 से करीब 100 मीटर की दूरी पर बनाए जा रहे सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट की इमारत का काम शनिवार को दोबारा शुरू कर दिया गया। तहसीलदार बिलावर पंकज शर्मा और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर प्रोजेक्ट का काम शुरू करवाया। जब स्थानीय वार्ड 4 और 5 के लोगों को इस बात की जानकारी लगी तो स्थानीय सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए, जिनमें पुरुष और कई महिला प्रदर्शनकारी शामिल थे। इस दौरान सुरक्षा बलों की ओर से किसी भी प्रदर्शनकारी को प्रोजेक्ट की इमारत के पास नहीं जाने दिया गया। कुछ महिला प्रदर्शनकारियों ने प्रोजेक्ट के पास पहुंचने का प्रयास किया और काम बंद करवाने की कोशिश की जिन्हें पुलिस की ओर से हिरासत में ले लिया गया और तीन महिला प्रदर्शनकारियों को बिलावर पुलिस थाना भेज दिया गया। दोपहर बारह बजे के लगभग शुरू हुआ धरना देर शाम तक जारी रहा। इस दौरान प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में किसी भी प्रदर्शनकारी को प्रोजेक्ट की इमारत के पास नहीं पहुंचने दिया गया और प्रोजेक्ट की इमारत का काम एक बार फिर शुरू कर दिया गया। इस संबंध में तहसीलदार बिलावर पंकज शर्मा ने बताया कि सरकार की ओर से एक करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से एनओसी जारी की गई है जिसके बाद सरकार की ओर से काम शुरू किया गया है । प्रदर्शनकारियों में पार्षद रमेश कुमार, पार्षद सपना शर्मा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। प्रदर्शनकारी पार्षदों ने कहा कि उनकी सहमति के बिना उनके वार्ड के पास प्रोजेक्ट का काम शुरू हुआ है, जिसका वह विरोध करते हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed