{"_id":"687802323e1012c9080875fa","slug":"adc-obtained-information-from-young-ambassadors-kathua-news-c-201-1-knt1008-121958-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: एडीसी ने युवा दूतों से हासिल की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: एडीसी ने युवा दूतों से हासिल की जानकारी
Thu, 17 Jul 2025 01:19 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Thu, 17 Jul 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
मिशन युवा के तहत बिजनेस हेल्प डेस्क ने की बैठक
कठुआ। बसोहली के एडीसी कार्यालय परिसर में मिशन युवा कार्यक्रम के तहत बिजनेस हेल्प डेस्क की बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता एडीसी बसोहली पंकज भगोत्रा ने की। इस अवसर पर जम्मू-कश्मीर बैंक बसोहली के प्रबंधक गौतम शर्मा सहित बसोहली और महानपुर तहसीलों में कार्यरत युवा दूत उपस्थित थे।
एडीसी ने सभी युवा दूतों से पिछले 15 दिनों के कार्यों की विस्तृत जानकारी हासिल की। युवा दूतों ने अधिकारी को बताया कि अब तक उन्होंने मिशन युवा कार्यक्रम के तहत ऑनलाइन पोर्टल पर 114 लाभार्थियों का पंजीकरण करवाया है। कुछ युवा दूतों ने बताया कि पंजीकृत कई लाभार्थी तकनीकी रूप से प्रशिक्षित हैं और अपनी दुकान पर काम करने के लिए पुरानी मशीनें खरीदकर लगाना चाहते हैं।
अधिकारी ने कहा कि उन्होंने 15 दिनों के भीतर पंजीकृत लाभार्थियों की संख्या को तीन गुना कर दिया है। एडीसी ने बताया कि मिशन युवा के तहत प्रत्येक 15 दिन बाद बुधवार को उनके कार्यालय परिसर में बिजनेस हेल्प डेस्क की बैठक की जाएगी।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर बैंक के प्रबंधक गौतम शर्मा ने युवा दूतों को बताया कि पुरानी मशीनरी लगाने के लिए बैंक से ऋण लेने के लिए संबंधित एजेंसी या अधिकारी की ओर से पुरानी मशीनरी का मूल्यांकन प्रमाण पत्र प्राप्त करना आवश्यक है। इसके अलावा बैंक प्रबंधक ने युवा दूतों को बताया कि मिशन युवा प्रत्येक परिवार को रोजगार प्रदान करने के लिए चलाया जा रहा एक कार्यक्रम है और इस बात का ध्यान रखा जाना चाहिए कि एक परिवार से केवल एक ही लाभार्थी मिशन युवा कार्यक्रम के अंतर्गत पंजीकृत हो।