फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   ADC Gave Orders to Officials in Meeting

Kathua News: एडीसी ने दिए निर्देश, मेटाडोर स्टैंड से संचालित हों मिनी बसें

विज्ञापन
ADC Gave Orders to Officials in Meeting
स्थानीय लोगों और अधिकारियों के साथ बैठक करते एडीसी। स्रोत जागरूक पाठक।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलावर। एडीसी विनय खोसला ने ई-रिक्शा चालकों के लिए अलग-अलग ब्लॉक बनाने के निर्देश दिए हैं और इनके लिए छह किलोमीटर तक संचालन करने की हद तय की है। वहीं, बिलावर उपमंडल में चलने वाली सभी मिनी बसों को बिलावर के मेटाडोर स्टैंड से संचालित करने को कहा है।
मंगलवार को लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह के सभागार में एडीसी ने स्थानीय लोगों के साथ-साथ अलग-अलग विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान नगर कमेटी के पूर्व चेयरमैन राकेश चंदेल, वरिष्ठ नागरिक शांति स्वरूप ने बताया कि मिनी बस चालक हर सवारी को नाज पुल के पास उतार देते हैं जिसकी वजह से आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। खासकर छोटे-छोटे बच्चों, बुजुर्ग महिलाओं और दिव्यांग लोगों को तहसील कार्यालय में पहुंचने के लिए लगभग एक किलोमीटर का सफर पैदल तय करना पड़ता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तहसील कार्यालय के साथ-साथ एडीसी कार्यालय, डीएफओ का कार्यालय, मुंसिफ कोर्ट, पुलिस स्टेशन, कोष कार्यालय बिलावर में सरकारी कामकाज के लिए लोगों को आना पड़ता है और विभिन्न इलाकों से हजारों की संख्या में लोग उपमंडल मुख्यालय पर पहुंचते हैं जिन्हें काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। उन्होंने मांग की कि मिनी बस चालकों को मेटाडोर स्टैंड से मिनी बसें चलाने के आदेश दिए जाएं ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार मंडल के प्रधान सुमित वर्मा ने बिलावर के पुराने बस स्टैंड पर ई-रिक्शा स्टैंड बनाने की मांग की।। एडीसी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए और मिनी बसों को मेटाडोर स्टैंड से संचालित करने को कहा जाए ताकि जनता को परेशान ना होना पड़े। इस मौके के पर तहसीलदार सुरेंद्र सिंह, सब डिविजनल पुलिस ऑफिसर नीरज पडियार, ट्रैफिक पुलिस के सेक्टर ऑफिसर, कार्यकारी अधिकारी बिलावर वीरेंद्र पाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed