{"_id":"9817fae6c405053c26e18750750aec11","slug":"action-will-be-taken-on-tutor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्यूशन पढ़ाते मिलने पर नपेंगे सरकारी शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्यूशन पढ़ाते मिलने पर नपेंगे सरकारी शिक्षक
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Mon, 07 Dec 2015 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा मंत्रालय के आदेशों को ठेंगा दिखाते हुए जिला के कई निजी ट्यूशन सेंटरों में सरकारी शिक्षक अपनी सेवाएं दे रहे हैं। कठुआ शहर के विभिन्न गलियों और नुक्कड़ों पर कई शिक्षकों ने ट्यूशन को ही अपना मुख्य पेशा बना लिया है।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी राहुल शर्मा, रजनीश कुमार, मोहन सिंह, विरेंद्र आदि ने कहा कि शिक्षा का यह गोरखधंधा बच्चों के भविष्य के लिए भी खतरा है।
स्कूलों में शिक्षक जहां खानापूर्ति करते हैं वहीं बच्चों को ट्यूशन सेंटर में आने का लालच दिया जाता है। ऐसे में बच्चों को परीक्षाओं के बेहतर तैयारी की आड़ में अभिभावकों से मोटी उगाही की जा रही है।
विज्ञापन
सरकारी शिक्षक ही निजी ट्यूशन सेंटरों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इस संबंध में जिला शिक्षा योजना अधिकारी अरुणा शर्मा ने कहा कि शिक्षा निदेशालय की ओर आदेश है कि सरकारी शिक्षक निजी ट्यूशन सेंटरों में न पढ़ाएं।
विज्ञापन
विभाग जल्द कमेटियों गठित करेगा, जो जिला भर में निजी ट्यूशन सेंटरों पर नजर रखेंगी। औचक निरीक्षण भी किए जाएंगे। यदि कोई सरकारी शिक्षक निजी ट्यूशन सेंटर में सेवाएं देता पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी।