फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   action

शेड्यूल तोड़ खुली दुकानें करवाईं बंद, हटाया अतिक्रमण

विज्ञापन
action
बसोहली में कार्रवाई के दौरान दुकानों का सामान जब्त करती नगर कमेटी की टीम। - फोटो : KATHUA
बसोहली। नगर कमेटी के ईओ पीआर सांगड़ा और थाना प्रभारी विकास डोगरा ने तय शेड्यूल को तोड़कर खुल रही दुकानों की मिल रही शिकायतों पर कार्रवाई करने के लिए मुख्य बाजार और बस अड्डे का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सरकारी आदेश को दरकिनार कर खोली गई दुकानों को बंद करवाया। साथ ही ईओ ने मुख्य बाजार और बस अड्डे पर अतिक्रमण हटवाया। बस अड्डे पर स्टाफ सहित पहुंचे अधिकारी ने दुकानों के बाहर सामान सजाने वाले दुकानदारों का सामान जब्त कर कमेटी के वाहन में डाला और उसे कार्यालय ले गए।
विज्ञापन

यहां शेड्यूल के विपरीत स्टेशनरी, इलेक्ट्रॉनिक, मोबाइल मनियारी, रेडीमेड गारमेंट, कपड़े की दुकानें खुलीं हैं, जिनके मालिकों को अधिकारियों ने कड़ी हिदायत देते हुए बंद करवाया और सरकारी आदेश के मुताबिक दुकानें खोलने के लिए कहा। थाना प्रभारी ने बताया कि सरकारी आदेश के हिसाब से हर दुकानदार को दुकानें खोलने के लिए दिन व समय निर्धारित किया गया है, लेकिन कुछ लोग आदेश दरकिनार करते हुए दुकानें खोल रहे हैं, जिससे बाजारों में भीड़ जुट रही है और सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो पा रहा है। ईओ ने दुकानदारों को हिदायत दी कि दुकानों की सीमा के भीतर ही समान सजाएं सीमा के बाहर जिसका सामान मिला उसे जब्त कर कार्रवाई की जाएगी। दुकानदारों को दुकानों के बाहर रस्सियां लगाकर सीमा बनाने को कहा, ताकि सामान बेचते समय सामाजिक दूरी का पालन हो सके। हर दुकानदार सामान बेचते समय मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग अवश्य करे।
विज्ञापन

गौर हो कि लॉकडाउन के बीच तय शेड्यूल के विपरीत मनमर्जी से दुकानदार दुकाने खोल रहे हैं और पुलिस के लाउडस्पीकर की आवाज सुनते ही शटर गिरा लेते हैं। पुलिस के जाने के बाद ये दुकानें फिल खुल जाती हैं। इसकी लगातार शिकायतें मिल रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed