{"_id":"62bb62b55b1da938562ef0ec","slug":"accident-kathua-news-jmu262889489","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक के नीचे घुसी कार, महिला की मौत, 4 लोग गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक के नीचे घुसी कार, महिला की मौत, 4 लोग गंभीर घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरानगर। जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार दोपहर को दर्दनाक हादसा हुआ। इसमें एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार कठुआ से जम्मू की तरफ जा रही कार नंबर जेके08डी 3393 सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार ट्रक के नीचे घुस गई। दुर्घटनाग्रस्त कार से घायलों को निकालने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कटर के साथ कार की छत को काटकर घायलों को बाहर निकाला गया।
सभी घायलों को पुलिस ने जीएमसी कठुआ पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने एक महिला को मृत लाया घोषित कर दिया, जबकि चार अन्य गंभीर घायलों को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया।
मृत महिला की पहचान चंचला गुप्ता पत्नी सुभाष चंद्र के रूप में हुई है, जबकि घायलों की पहचान सुभाष चंद्र, बोधराज, किरण गुप्ता, डिंपल गुप्ता सभी निवासी चड़वाल के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।