फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Accident in Industrial Area, FIR Lodged

Kathua News: हादसे में कारीगर घायल, केस दर्ज

विज्ञापन
Accident in Industrial Area, FIR Lodged
कठुआ। घाटी औद्योगिक क्षेत्र में एक निर्माणाधीन इकाई में हुए हादसे में 40 वर्षीय कारीगर गंभीर रूप से घायल हो गया। रविवार दोपहर बाद यह हादसा पेश आया। गंभीर हालत में कारीगर को उसके साथ काम कर रहे लोगों ने आनन-फानन में जीएमसी कठुआ पहुंचाया।
विज्ञापन

यहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया, लेकिन परिजन उसे पंजाब के निजी अस्पताल में ले गए हैं। परिजनों के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब वह करीब तीस फुट की ऊंचाई पर शेड का फ्रेम लगा रहा था। फ्रेम को संभालते हुए उसका संतुलन बिगड़ने से वह जमीन पर आ गिरा। घायल की पहचान 40 वर्षीय अजीत सिंह पुत्र उपेंद्र सिंह निवासी छपरा बिहार के रूप में हुई है। मौजूदा समय में वह घाटी औद्योगिक क्षेत्र में ही रह रहा है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed