फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Accelerate the construction of bunkers

बंकरों के निर्माण में लाएं तेजी

विज्ञापन
Accelerate the construction of bunkers
कठुआ। जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में बंकरों के निर्माण की स्थिति की समीक्षा के लिए उपायुक्त कठुआ राहुल पांडेय ने अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान अधिकारियों को बंकर निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। दरअसल पाकिस्तानी गोलाबारी के बीच सीमावर्ती इलाके के लोगों को बचाने के लिए बंकर तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बैठक के दौरान बताया गया कि 576 आवंटित बंकरों में से 555 बंकरों का कार्य निष्पादन एजेंसियों, ग्रामीण विकास विभाग के ग्रामीण इंजीनियरिंग विंग और पीडब्ल्यूडी द्वारा सीमावर्ती ब्लॉक हीरानगर और मढ़ीन में लिया गया है। कुल 85 बंकरों का निर्माण किया गया है और ऐसे 65 अन्य बंकरों पर दो सीमावर्ती ब्लॉकों में काम चल रहा है। डीसी ने कार्यकारी एजेंसियों को सीमा बंकरों के निर्माण पर काम की गति में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि उन्हें समय पर पूरा किया जा सके। बैठक में एडीडीसी कठुआ, मुख्य योजना अधिकारी, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी, एक्सईएन आरईडब्ल्यू सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed