फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Absent officers gave notice

अनुपस्थित अधिकारियों ने दिया नोटिस

विज्ञापन
Absent officers gave notice
बसोहली। तहसील कार्यालय बसोहली में बुधवार को ब्लॉक दिवस का आयोजन किया गया। अध्यक्षता एडीसी बसोहली तिलक राज थापा ने की। इस दौरान एसडीपीओ बसोहली, बिजली विभाग के एईई, पीएमजीएसवाई विभाग के एईई, जलशक्ति विभाग के एईई, जेडईओ महानपुर, एनिमल हसवेंडरी शीप व्रिडिंग के अधिकारी, प्राचार्य मॉडल हाई सेकेंडरी स्कूल, प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय अनुपस्थित रहे। इस पर एडीसी ने नाराजगी जताते हुए अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
विज्ञापन

एडीसी ने बताया डोर टू डोर वैक्सीनेशन का सर्वे पूरा कर लिया गया है। इसकी सूची बनाकर खंड चिकित्सा अधिकारी को भेज दी गई है। शिक्षा विभाग के जेडईओ की खंड चिकित्सा अधिकारी, सीडीपीओ को सौ प्रतिशत प्रतिशत वैक्सीनेशन का लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए। कृषि विभाग के अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान मानधन पेंशन योजना के तहत 1505 किसानों का नामांकन कर लिया गया है। शिक्षा विभाग की जेडईओ को निर्देश दिए कि कोरोना को ध्यान में रखते हुए स्कूलों में साफ सफाई रखें। साथ ही कहा कि अगर किसी शिक्षक को छुट्टी लेनी है तो वह स्कूल में उपस्थित शिक्षक, सीओ, एडीसी से अनुमति लेकर ही छुट्टी पर जाएं, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

प्रेहता पंचायत के नायब सरपंच अजीत सिंह ने एडीसी को बताया कि उनकी पंचायत के पास फंड की कमी है। मौजूदा समय में उन्हें उनकी पंचायत में 5 हैंडपंप लगाने की जरूरत है, जिसके लिए फंड मुहैया करवाया जाए। हॉर्टिकल्चर विभाग के अधिकारी ने बताया कि मिड स्कीम के तहत लाभार्थी को एक छोटा ट्रैक्टर उपलब्ध करवाया गया है। 2 हेकटयर भूमि पर पलाही में पौधरोपण किया गया है। कैपेक्स योजना के तहत बसोहली व महानपुर में 27.28 हेक्टेयर भूमि पर फलों के पौधो को लगाया गया है। वहीं इस स्कीम के तहत 20 कनाल भूमि पर स्ट्राबेरी की खेती भी की गई है। पीएमकेएसवाई योजना के तहत एक वाटर हारवेस्टिंग टैंक शीतलनगर ब्लॉक में बनाया गया। इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed