{"_id":"68128177dab2f30046059d73","slug":"abhinandan-and-mayra-first-in-painting-kathua-news-c-201-1-knt1009-119761-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: चित्रकारी में अभिनंदन और मायरा प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: चित्रकारी में अभिनंदन और मायरा प्रथम
Thu, 01 May 2025 01:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Thu, 01 May 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
बॉक्सिंग के मुकाबले में एक-दूसरे को परास्त करने का प्रयास करते खिलाड़ी। संवाद
- फोटो : kathua
चित्रकारी में स्प्रिंग डेल्स स्कूल के अभिनंदन बंधु और सेंट जेवियर कॉन्वेंट स्कूल की मायरा शर्मा प्रथम
कठुआ। अंतर विद्यालय क्षेत्रीय स्तरीय प्रतियोगिता छठे दिन भी जारी रहे। बुधवार को प्रतियोगिता के मुकाबले राजकीय मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल और स्टेडियम में आयोजित किए गए। जिसमें विद्यार्थियों ने मुक्केवाजी, कुश्ती, रस्सी कूद, योग, टेबल टेनिस और पेंटिंग के अंडर-14 और अंडर-17 आयु वर्ग के लड़के और लड़कियों के मुकाबले में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के सभी मैच क्षेत्रीय शिक्षा अधिकारी सुचित्रा मेहता और कठुआ जोन के शारीरिक शिक्षा स्टाफ की देखरेख में खेले जा रहे है। जिसमें 12 शिक्षा जोनों के कुल 300 खिलाड़ियों भाग ले रहे हैं।
लडकों के कुश्ती के अंडर-17 आयु वर्ग के मुकाबले में 45 किलोग्राम में हायर सेकेंडरी स्कूल बॉयज के मोहम्मद राधिक, 48 किलोग्राम में हाई स्कूल भेड़ बलोड़ के लियाकत अली, 51 किलोग्राम में लर्निंग टेंपल के मस्तान अली, 55 किलोग्राम में आरएस जागृति निकेतन के दीपांशु राम, 60 किलोग्राम में हाई स्कूल कठेरा के फिरोज, 65 किलोग्राम में आरएस जागृति निकेतन के लक्ष्य शर्मा, 80 किलोग्राम में डीएवी लच्छीपुर के आर्य वीर सिंह और 110 किलोग्राम में लर्निंग टेंपल के गौरव ने जीत हासिल की है। वहीं, मुक्केवाजी, योग, टेबल टेनिस में भी विभिन्न खिलाड़ियों को अगले चरण की प्रतियोगिताओं के लिए चुना गया। चित्रकारी प्रतियोगिता के 14 वर्ष की आयुवर्ग में स्प्रिंग डेल्स स्कूल के अभिनंदन बंधु और सेंट जेवियर कॉन्वेंट स्कूल के मायरा शर्मा प्रथम रहे, जबकि 17 वर्ष की आयु वर्ग में लिटिल एंजल स्कूल के कुणाल केशव और हायर सेकेंडरी स्कूल नगरी की खुशी मजोत्रा जीत हासिल की है। संवाद