फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Aazadi ka amrit mahotsav

काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन

विज्ञापन
Aazadi ka amrit mahotsav
कठुआ। 75वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज ऑफ एजुकेशन राजबाग में स्वरचित ऑनलाइन इंटर कॉलेज काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कॉलेज के प्रबंधक सुरेंद्र कोहली और कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. बृजबाला कोहली के संरक्षण में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित इस प्रतियोगिता में सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल उधमपुर के प्रवक्ता अशोक शर्मा मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में भिन्न-भिन्न महाविद्यालयों के प्रतिभागियों ने भाग लेते हुए हिंदी, अंग्रेजी और डोगरी भाषा में देश के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए कविता वाचन करके सबका मन मोह लिया। मुख्य अतिथि ने अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को इसी तरह आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य डॉ. बृजबाला ने कहा कि इस प्रतियोगिता में भाग लेकर सभी को भाग्यशाली महसूस करना चाहिए। क्योंकि वे अपने देश के प्रति सम्मान प्रकट कर सके। प्रतियोगिता में चिनाब कॉलेज ऑफ एजुकेशन जम्मू की छात्रा नेहा अत्री ने प्रथम, साईं श्याम कॉलेज ऑफ एजुकेशन जम्मू की छात्रा मंजू शर्मा ने द्वितीय, लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज ऑफ एजुकेशन राजबाग की छात्रा प्रांजलि और सूर्या कॉलेज ऑफ एजुकेशन कठुआ की छात्रा समृद्धि गुप्ता ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में अव्वल स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। बाकी सभी प्रतिभागियों को सहभागिता पत्र भेजकर पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता का कार्यभार हिंदी अध्यापिका नरेश सांगड़ा, पूनम वर्मा, तकनीकी अधिकारी संदीप शर्मा ने संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed