{"_id":"62b09282e3ccde051e05a34f","slug":"aap-workers-raised-demand-to-withdraw-agneepath-scheme-kathua-news-jmu262310898","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप कार्यकर्ताओं ने अग्निपथ योजना वापस लेने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप कार्यकर्ताओं ने अग्निपथ योजना वापस लेने की उठाई मांग
सेना की नई भर्ती नीति के विरोध में प्रदर्शन करते आप कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : KATHUA
Link Copied
कठुआ। सेना में भर्ती के लिए शुरू की गई अग्निपथ योजना को लेकर लोगों का गुस्सा थम नहीं रहा है। सोमवार को दर्जनों आप कार्यकर्ताओं ने सरकार के इस फैसले के खिलाफ शहर के शहीदी चौक में जमा होकर जोरदार प्रदर्शन करते हुए सरकार से अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे आप नेता रॉबिन शर्मा ने कहा कि पिछले दो वर्ष से भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं को सरकार ने नई योजना लाकर सकते में डाल दिया है। उन्हें सेना का पूर्णकालिक हिस्सा बनने के बजाय सिर्फ चार साल का अनुबंध के आधार पर सेवा का अवसर मिलेगा। इसके बाद वर्षों से सेना में भर्ती होने का सपना देख रहे युवाओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा। पिछले 8 सालों से मोदी सरकार की तरफ से बार-बार इस तरह के कार्य कर लोगों को परेशान किया जा रहा है। यह योजना भी बिना विचार किए सरकार द्वारा लोगों पर थोपी गई है। उन्होंने कहा कि युवाओं के साथ हो रहे इस अत्याचार के खिलाफ आम आदमी पार्टी युवाओं के हर संघर्ष को अपना समर्थन देगी। वहीं, इस मौके पर पार्टी के हीरा लाल वर्मा ने कहा कि सरकार 4 साल के अनुबंध के आधार पर युवाओं को सेना में सेवा का अवसर तो दे रही है, लेकिन 4 साल के बाद युवाओं के भविष्य का क्या होगा। उन्होंने युवाओं से इस योजना के खिलाफ बिना किसी सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाए अपनी आवाज बुलंद करने का आह्वान किया। प्रदर्शन में एसके भंडारी, रमेश गुप्ता, सुरेंद्र सिंह, बोध राज, अजय कुमार, इंद्रपाल सिंह, कार्तिक शर्मा, रंजीत सिंह, आकाश दीप, रितेश, साहिल, विशाल रोहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।