{"_id":"62893f25f6394f457d187e94","slug":"aag-kathua-news-jmu260302228","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिहायशी कुल्ले में आग लगने से अनाज और सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिहायशी कुल्ले में आग लगने से अनाज और सामान जलकर राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरानगर। कंडी क्षेत्र के गांव बदोली में शुक्रवार रात को शॉर्ट सर्किट से एक रिहायशी कुल्ले में आग लग गई। आग में भीतर रखा अनाज और जरूरी सामान जलकर राख हो गया, जबकि किसी तरह के जानी नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
जानकारी के अनुसार चन्नो देवी नामक महिला अपने दूसरे घर में थी। इस बीच कुल्ले से रात करीब 10 बजे आग की लपटें निकलनी शुरू हो गईं। लपटें देखकर गांव के लोग भाग कर आए और आग बुझाने में जुट गए। स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को भी इसकी सूचना दी, लेकिन विभाग की गाड़ियां समय पर नहीं पहुंची। घंटों मशक्कत कर लोगों ने आग पर काबू पाया, लेकिन फिर भी काफी देर हो चुकी थी, कुल्ले के भीतर पड़ा राशन और दो बेड जलकर राख हो गए।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि वह चन्नो देवी को सहायता के तौर पर कुछ राशि दे।