फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   A young man died after being hit by an unknown vehicle in Mandli.

Kathua News: मांडली में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक की माैत

विज्ञापन
A young man died after being hit by an unknown vehicle in Mandli.
बिलावर। देवल गांव निवासी युवक की रविवार देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई। युवक शाम को बरात में शामिल होने रामकोट तहसील के एक गांव में मोटरसाइकिल से गया था। रात 11 बजे घर वह लौट रहा था। मांडली गांव के करीब अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देते हुए आननफानन में घायल को बिलावर अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया।
विज्ञापन

हादसे की सूचना के बाद युवक के परिवार में कोहराम मच गया। देर रात ही परिजन अस्पताल पहुंच गए थे। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया। शाम को परिजन ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि देवल गांव निवासी 23 वर्षीय करण कुमार पुत्र केवल कुमार रविवार को अपराह्न रामकोट तहसील के एक गांव में बरात में शामिल होने मोटरसाइकिल से गया था। देर रात वह मोटरसाइकिल से अकेले अपने घर लौट रहा था। रात 11 बजे के लगभग मांडली गांव के पास पहुंचा था कि अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़े और पुलिस को सूचना देते हुए बिलावर उप जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। घटना की सूचना के बाद रोते-बिलखते परिजन भी पहुंच गए। परिजन से जानकारी के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। ग्रामीणों से पूछताछ के आधार पर दुर्घटना के लिए आरोपित अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है। करण कुमार अविवाहित था और मजदूरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed