फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   A video showing pesticides found in eggs has gone viral.

Kathua News: अंडों में पेस्टिसाइड पाए जाने का विडियो वायरल

विज्ञापन
A video showing pesticides found in eggs has gone viral.
कठुआ। अंडों में रसायनिक या फिर पेस्टिसाइड तय मात्रा से अधिक पाए जाने के कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग हरकत में आ गया है। प्रदेश के अन्य हिस्सों की तरह कठुआ में भी विभाग की टीम पैकेज्ड अंडों को तलाशने निकली। इस दौरान शहर के एक नामी शॉपिंग सेंटर से विभाग ने एक सैंपल एकत्रित करने का दावा किया है। हालांकि खुले में आ रहे अंडों की सैंपलिंग फिलहाल नहीं की गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम दोपहर के समय शहर के कॉलेज मार्ग पर एक नामी स्टोर पर पहुंची। यहां से पैकिंग में मिलने वाले ब्रांडेड अंडे के सैंपल उठाए गए। इससे पहले विभाग ने बीते एक सप्ताह में पैकेज्ड पानी, पैकेज्ड दूध और शराब के विभिन्न ब्रांड के सैंपल भरकर जांच के लिए भेजे हैं। बिलावर, बसोहली बनी और हीरानगर के अलावा कठुआ के इलाकों से सैंपल भरे गए हैं।
विज्ञापन

जिला के प्रभारी खाद्य सुरक्षा अधिकारी मदन मगोत्रा ने बताया कि सोशल मीडिया पर अंडे में पेस्टिसाइड कंटेंट को लेकर एक विडियो वायरल हुआ। विधायक की ओर से भी इस संबंध में कहा गया था। ऐसे में खान पान से जुड़े मामले और नागरिक स्वास्थ्य को देखते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं अंडों के सैंपल उठाएं। इसी कड़ी में कठुआ में भी सैंपल उठाए गए हैं जो जांच के लिए भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed