फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   A tree being cut on a hill fell, crushing a grandmother and her granddaughter to death.

Kathua News: पहाड़ी पर काटा जा रहा पेड़ गिरा, दादी-पोती की दबकर मौत

विज्ञापन
A tree being cut on a hill fell, crushing a grandmother and her granddaughter to death.
लोहाई क्षेत्र के जंगल में वीरवार की दोपहर पहाड़ी पर काटे जा रहे पेड़ के नीचे गिरने से दबकर दादी-पोती की मौत हो गई। घटना के समय दादी-पोती जंगल में लकड़ियां बीनने गईं थीं। इस हृदय विदारक घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना के बाद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने पेड़ काटने के एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ के आधार पर अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

बांजली थल निवासी 50 वर्षीय लीलो देवी अपनी 10 वर्षीय पोती सुनीता देवी के साथ वीरवार को पूर्वाह्न घर के पास स्थित जंगल में लड़कियां बीनने गई थीं। बताया जा रहा है कि पहाड़ी के ऊपर कुछ लोग विशालकाय पेड़ को काट रहे थे। अचानक पेड़ भरभराकर नीचे गिरा और दादी-पोती की दबकर मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना की सूचना परिवारवालों को मिली तो लोग बदहवास होकर जंगल की ओर दौड़े। उनके साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे। घटनास्थल पर लोगों ने पेड़ को हटाकर दोनों को बाहर निकाला तो दोनों की सांसें थम चुकी थीं। परिवार के लोग चीख-चीख कर रोने लगे। ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। लोगों ने घटना की सूचना मल्हार पुलिस थाने को दी। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। देर शाम तक पुलिस टीम घटनास्थल पर मौजूद रही। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि लोगों से जानकारी के बाद पेड़ काटने के एक आरोपी फिर्दोस अहमद को हिरासत में ले लिया गया है। उससे मिली जानकारी के आधार पर कुछ अन्य की तलाश की जा रही है। मल्हार थाने में मामला दर्ज कर पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांजली थल में छाया शोक, शाम नहीं जले घरों के चूल्हे
बिलावर। बांजली थल गांव में दादी-पोती की पेड़ से दबकर मौत की घटना से सियापा छा गया। देर शाम तक ग्रामीण मृतका के घर पर जुटे रहे। शाम गांव के घरों में चूल्हे नहीं जले। लोगों ने बताया कि इस हृदय विदारक घटना से हर कोई पीड़ा में है। सुनीता की मां सहित परिवार के लोग बिलखते हुए यही कहते रहे कि अब लीलो देवी अपनी पोती को आवाज देकर कभी नहीं बुलाएंगी और मासूम सुनीता दौड़ती हुई नहीं आएगी। कुछ लकड़ी माफियाओं ने सुनीता की किलकारियां हमेशा के लिए बंद कर दी। ग्रामीणों ने कहा कि घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। ग्रामीणों ने इस घटना के लिए जिम्मेदार आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग शासन-प्रशाासन से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed