फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   A portion of the Tarnah drain will be embanked at a cost of 79 lakh

Kathua News: 79 लाख की लागत से तरनाह नाले के एक हिस्से का होगा तटबंध

विज्ञापन
A portion of the Tarnah drain will be embanked at a cost of 79 lakh
छन्न चरखड़ियां, गुज्जर बस्ती और प्लाही के लोगों को मिलेगी राहत, विधायक विजय कुमार परियोजना की रखी नींव
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। हीरानगर के विधायक विजय कुमार ने सोमवार को तरनाह नाले के बाढ़ प्रभावित इलाकों में तटबंध निर्माण की परियोजना का नींव पत्थर रखा। इस बाढ़ सुरक्षा कार्य पर 79 लाख की राशि खर्च की जाएगी। इससे तीन बड़े गांव छन्न चरखड़ियां, गुज्जर बस्ती रख सरकार और प्लाही के रहने वाले लोगों की कृषि योग्य भूमि और रिहायशी इलाकों की सुरक्षा हो पाएगी।

विधायक विजय कुमार ने कहा कि क्षेत्र में बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान के लिए कई अन्य परियोजनाओं पर भी तेजी से काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि तरनाह नाले के किनारे कुंथल देव स्थान में 52 लाख 61 हजार और पक्का कोठा क्षेत्र में 41 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित बाढ़ सुरक्षा कार्यों की निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द ही इन परियोजनाओं पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा, उन्होंने बताया कि पूंजीगत निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता (सासकी) योजना के तहत उज्ज दरिया से प्रभावित गांव चक छब्बा के लिए लगभग 2 करोड़ की परियोजना, जबकि सलालपुर गांव की सुरक्षा के लिए 58 लाख 45 हजार की परियोजनाओं की निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इन कार्यों के शुरू होने से हीरानगर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को दीर्घकालिक राहत मिलेगी। इसके अलावा तरनाह नाले से बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए तीन बड़ी परियोजनाओं को नाबार्ड के स्वीकृति दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। विधायक ने बताया कि उन्होंने हाल ही में संबंधित मंत्री जावेद अहमद राणा से भी मुलाकात की है और उन्हें उम्मीद है कि प्रस्तावित योजनाओं को जल्द मंजूरी मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परियोजनाओं के अनुमति मिलने से तरनाह नाले के दोनों किनारों पर व्यापक तटबंध निर्माण किया जाएगा, जिससे लोगों को बाढ़ से स्थायी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से लोगों की जान-माल और कृषि भूमि की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं ताकि गत वर्ष की तरह इस बार लोगों को बाढ़ से कोई नुकसान न पहुंच सके। इस मौके पर उनके साथ भाजपा मंडल हीरानगर के अध्यक्ष मुकेश पाधा, मंडल अध्यक्ष कूटा सोम राज, पूर्व डीडीसी सदस्य करण अत्री, पूर्व सरपंच रवि कुमार, वरिष्ठ नेता नरेश गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed