फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   A happy family fell apart, mother and daughter died, son admitted to hospital

Kathua News: बिखर गया हंसता खेलता परिवार, मां-बेटी की मौत, बेटा अस्पताल में भर्ती

Mon, 18 Aug 2025 01:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Mon, 18 Aug 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
A happy family fell apart, mother and daughter died, son admitted to hospital
चॉपर से घायलों को किया गया एयरलिफ्टसंवाद
कठुआ। जंगलोट के बागड़ा में आपदा की जानकारी शासन को मिलने के बाद भी मदद देरी से पहुंच पाई। सड़क संपर्क पूरी तरह से भंग हो गए तो वहीं कच्चे रास्ते भी बाढ़ की चपेट में आ गए। ऐसे में जंगलोट से स्थानीय लोग सबसे पहले मदद के लिए पहुंचे। बागड़ा में बादल फटने से पूरी तरह से जमींदोज हुए मकान में दबकर मां-बेटी की मौत हो गई, जबकि बेटा बुरी तरह से घायल था। उसे उपचार के लिए जीएमसी में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

मौके पर सबसे पहले पहुंचे युवाओं ने बताया कि उन्हें बागड़ा तक पहुंचने में ही तीन घंटे का समय लग गया। हालात खराब थे और रास्ता पूरी तरह से बंद था। मौके पर तीन मकान पूरी तरह से खत्म हो चुके थे। वहीं दो गाय और भैंस भी दबकर मर गए। बताया कि आपदा ने हंसते-खेलते परिवार को बिखेर कर रख दिया। लगभग दोपहर एक बजे एनडीआरएफ की टीमें भी राहत बचाव कार्य के लिए जंगलोट पहुंचीं। इसके बाद उन्हें घटनास्थल की ओर रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed