{"_id":"57e4246c4f1c1bcd55a8249a","slug":"a-direct-assault-on-pakistan-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान पर सीधा हमला करे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान पर सीधा हमला करे सरकार
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Fri, 23 Sep 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
ध्ारना
- फोटो : अमर उजाला
भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे हीरानगर सेक्टर के लोग इस बार पाकिस्तान को कड़ा जवाब दिए जाने के हक में हैं। वीरवार को पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन करते हुए ग्रामीणों ने दो टूक पाकिस्तान पर हमला करने की बात कही। उन्होंने कहा कि डर-डर के जीने से भला है कि भारत सरकार एक ही बार पाकिस्तान पर हमला कर दे।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि कुछ दशकों में पाकिस्तान गोलियों ने सीमावर्ती लोगों को वो दर्द दिए हैं, जिसे ताउम्र भुलाया नहीं जा सकता। दिवाली हो या फिर करवाचौथ, नया साल या फिर फसलों के पकने का समय, पाकिस्तान सीमावर्ती इलाके के लोगों को अपने घर छोड़ने को मजबूर करता रहा है।
विज्ञापन
छन्न लाल दीन गांव में प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों में शामिल विक्रम सिंह, सोहन लाल, संजय कुमार ने बताया कि सीमावर्ती गांव के लोगों का जीना मुहाल हो गया है। परिवार दरबदर हो रहे हैं। कब पाकिस्तान गोलीबारी शुरू कर दे, कुछ कहा नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि उड़ी में पाकिस्तान की कायराना करतूत को भारत को उचित जवाब देना चाहिए।
विज्ञापन