फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   A blow to terror, tourists took their first paragliding flight in Bani

Kathua News: आतंक पर चोट, बनी में पर्यटकों ने भरी पैराग्लाइडिंग की पहली उड़ान

Wed, 09 Apr 2025 01:53 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Wed, 09 Apr 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
A blow to terror, tourists took their first paragliding flight in Bani
बनी के मंझिरी पार्क में उड़ान पूरी करने के बाद पैराग्लाइड को समेटता फ्रांसीसी पर्यटक। संवाद - फोटो : kathua
ढोलका इलाके से उड़ान भरकर मंझिरी पार्क में उतरे, फ्रांसीसी पर्यटकों को भा रहीं बनी की वादियां
विज्ञापन

कठुआ/बनी। आतंकवाद का दंश झेल रहे बनी में पर्यटकों ने अपनी गतिविधियों से नई जान फूंक दी है। फ्रांस से आए दो पर्यटकों, किटी और विलो, ने बनी की ऊंची पहाड़ियों से पहली बार पैराग्लाइडिंग करके साबित किया कि यह क्षेत्र इस रोमांचक खेल के लिए बेहतरीन संभावनाएं रखता है।
पर्यटकों ने दो दिन तक बनी में प्रवास कर यहां की प्राकृतिक खूबसूरती, बर्फ से ढकी चोटियों और ठंडे झरनों का आनंद लिया। उन्होंने बताया कि उन्हें यह स्थान किसी यूरोपीय पर्यटन स्थल से कम नहीं लगा। मंगलवार सुबह दोनों पर्यटकों ने बनी के ढोलका इलाके से पैराग्लाइडिंग करते हुए उड़ान भरी और कुछ देर बाद मंझिरी पार्क में सुरक्षित उतरे। उन्होंने इस अनुभव को बेहद रोमांचक और यादगार बताया।
विज्ञापन

किटी ने कहा, यहां की प्राकृतिक परिस्थितियां पैराग्लाइडिंग के लिए आदर्श हैं। अगर इस क्षेत्र को थोड़ा और विकसित किया जाए, तो यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एडवेंचर टूरिज्म का बड़ा केंद्र बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विलो ने बताया, पैराग्लाइडिंग का यह अनुभव बिल्कुल अलग था। उड़ान भरते समय कुछ चुनौतियां आईं, यहां तक कि एक बार तो मैं जमीन से टकरा गया, लेकिन फिर भी यह मेरे जीवन का सबसे यादगार पल रहा।
फ्रांसीसी पर्यटकों की मौजूदगी से बनी के स्थानीय लोगों में भी उत्साह है। लोगों ने बताया कि यह क्षेत्र पहले से ही अपने शांत वातावरण और हरियाली के लिए जाना जाता है, लेकिन अब यह एडवेंचर टूरिज्म के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशासन इस दिशा में तेजी से कदम उठाएगा।

इसी साल हुआ था पहला विंटर फेस्टिवल
बनी के सरथल में इसी साल जनवरी में पहले विंटर फेस्टिवल का आयोजन हुआ था। इलाके में बढ़ रही पर्यटन गतिविधियों से स्थानीय रोजगार को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। बनी-भद्रवाह सड़क मार्ग खुलने के बाद पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा हुआ है।


आतंकवाद का दंश झेल चुका है बनी
बनी सब-डिवीजन ने 90 के दशक से आतंकवाद का दंश झेला है। पिछले साल बढ़ी आतंकी गतिविधियों के कारण पर्यटन को झटका लगा था। छत्रगलां, ढग्गर और नुकनाली माता के आसपास हुए हमलों व इनकाउंटरों ने सुरक्षा चिंताएं बढ़ा दी थीं। लेकिन इस बार विदेशी पर्यटकों के आगमन ने लोगों में नई उम्मीद जगाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed