फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   अधूरी सफाई के नहरों में छोड़ दिया पानी

अधूरी सफाई के नहरों में छोड़ दिया पानी

Mon, 14 Apr 2014 05:31 AM IST
Kathua
Kathua Updated Mon, 14 Apr 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
कठुआ। आधी-अधूरी सफाई के नहरों में पानी छोड़ना जाना किसानों के लिए चिंता का सबब बन गया है। नहरों की अच्छे से सफाई नहीं होने से कई जगह पानी ओवरफ्लो होने की आशंका है। कई जगह नहरों में कटाव भी हैं, जिन्हें बंद नहीं किया गया है।
विज्ञापन

जिले में रावी-तवी और कश्मीर कैनाल नहर फसलों की सिंचाई के लिए खेतों तक पानी पहुंचाती हैं। एक माह पहले इन नहरों को सफाई के लिए बंद किया गया था। इधर, सफाई पर काफी पैसा खर्च किया गया, लेकिन पुख्ता तरीके से सफाई नहीं हो सकी। वर्तमान में फसलें पकी खड़ी हैं। गेहूं आदि की फसल को फिलहाल पानी की कोई जरूरत नहीं है। पहले से ही किसान बेरुखे मौसम की मार झेल रहे हैं। खेतों में नमी है और फसल भीगी हुई है। ऐसे में नहरों में पानी आने पर मुसीबतें और बढ़ेंगी। विभाग को सात अप्रैल तक नहरों की सफाई करानी थी। इसमें टूटे हुए स्थानों पर नहरों को पक्का करना था तो डिस्लिटिंग के अलावा नहरों से कचरा भी हटाना था। लेकिन सफाई का काम पूरा नहीं किया जा सका और पानी छोड़ दिया गया। नहरों की सही से सफाई नहीं होने के बावजूद पानी छोड़ा जाना किसानों के लिए सिरदर्द बन गया है। कई जगह नहरों के टूटने का खतरा है, जिससे पकी फसलों में पानी भर जाएगा। ऐसे में मौसम की मार झेल रहे किसानाें को दोहरी मार झेलनी पड़ सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed